क्रिकेट

भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी ने खरीदी नई कार, कीमत जान उड़ जाएंगे आपके होश

भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने एक नई कार खरीदी है। बता दें कि हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ हुई वनडे सीरीज में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया था। और स्वदेश लौटते ही उन्होंने जैगुआर की एक नई कार खरीदी है, जिसकी कीमत के बारे में जानकर आपके होश उड़ जाएंगे
1 minute read
• •
Updated: 23 Jul 2022, 10:58 PM IST
Mohammed shami
Mohammed shami

भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने एक नई कार खरीदी है। बता दें कि शमी ने कोई ऐसी वैसी कार नहीं बल्कि एक लग्जरी और स्पोर्ट्स कार खरीदी है। शमी ने लाल कलर की एक जैगुआर F-Type कर खरीदी हैं। बता दें कि शमी द्वारा इस कार की खरीदने की फोटो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से शेयर की जा रही है। साथ ही शमी की भी एक फोटो शेयर की जा रही है जिसमें वह कार की चाबी लेते हुए दिख रहे हैं। बता दें कि शमी ने जैगुआर की जो F-Type कार खरीदी है उसके कीमत 98.13 लाख रुपए हैं।

कार की खासियत

मोहम्मद शमी ने जो कार खरीदी है वह एक स्पोर्ट्स कार है जिसमें 2.0 लीटर का टर्बो चार्जर पेट्रोल इंजन लगा है। यह कार 8 ऑटोमेटिक स्पीड गियर बॉक्स के आती है जो 295 बीएचपी की पावर और 400mm का टॉर्च जनरेट करती है। कार की टॉप स्पीड 250 किलोमीटर प्रति घंटा है और मात्र 5 सेकंड में ही कार 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ लेती है।

यह भी पढ़ें : 2019 के बाद भारतीय टीम के लिए वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज

कार की डिलीवरी देते वक्त एक डीलर ने डिलीवरी के समय की फ़ोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है। इस फोटो में शमी कार की डिलीवरी लेते हुए नजर आ रहे हैं। इसके अलावा मोहम्मद शमी ने ऑटोग्राफ वाली एक गेंद डीलर को गिफ्ट के तौर पर दी है। बता दें कि वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए मोहम्मद शमी को आराम दिया गया है। इससे पहले हुई इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में उन्होंने टीम इंडिया की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

यह भी पढ़ें : खिलाड़ियों की उम्र पता करने के लिए BCCI कर सकता है इस सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल

Updated on:
23 Jul 2022, 10:58 PM IST
Published on: