2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खिलाड़ियों की उम्र पता करने के लिए BCCI कर सकता है इस सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड घरेलू क्रिकेट में खिलाड़ियों की सही उम्र पता करने के लिए एक सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल करने की योजना बना रहा है। बता दें कि अभी उम्र का पता करने के लिए BCCI द्वारा TW3 पद्धति का इस्तेमाल किया जाता है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit Kumar

•

Updated: 23 Jul 2022, 8:17 PM IST

BCCI

BCCI

BCCI: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी कि बीसीसीआई जल्द ही घरेलू क्रिकेट में खिलाड़ियों की सही उम्र पता करने के लिए एक सॉफ्टवेयर के इस्तेमाल करने की योजना बना रहा है। बोर्ड पायलट प्रोजेक्ट के तहत इस नई तकनीक का इस्तेमाल कुछ राज्य क्रिकेट संघ के साथ कर सकता है। बता दें कि पिछले कुछ समय में बीसीसीआई को कई आयु वर्ग के टूर्नामेंट में उम्र को लेकर धोखाधड़ी के मामले सामने आए थे। इस वजह से बीसीसीआई ने खिलाड़ियों की उम्र में और पारदर्शिता लाने के लिए इस सॉफ्टवेयर के इस्तेमाल करने की योजना बना रहा है। जिसे जल्द ही पूरे भारत मे खिलाड़ियों की सही उम्र पता करने के लिए इस्तेमाल करने की योजना है

ऐसे काम करता है नया सॉफ्टवेयर

बता दें कि भारत में खिलाड़ियों की उम्र पता करने के लिए TW3 पद्धति का इस्तेमाल किया जाता है। बीसीसीआई इसी पद्धति में एक सॉफ्टवेयर का उपयोग करने पर विचार कर रहा है जिससे नतीजे तुरंत प्राप्त करने के साथ-साथ धन की 80% बचत भी होगी। बता दें कि TW3 पद्धति के अनुसार बाएं हाथ और कलाई के एक्स-रे पर आधारित नतीजों के मुताबिक उम्र का तय- मापन किया जाता है।

यह भी पढ़ें : टूट गया ब्रायन लारा का 400 रनों का रिकॉर्ड

गौरतलब है कि TW3 पद्धति में बीसीसीआई को प्रत्येक खिलाड़ी की उम्र का पता करने के लिए 2400 रुपए का कुल खर्च आता है लेकिन नए प्रस्तावित बोन एक्सपर्ट सॉफ्टवेयर की मदद से यह लगभग ₹300 के अंदर होने का अनुमान है। बीसीसीआई के अनुसार आयु की पुष्टि के लिए बीसीसीआई पर्यवेक्षक की उपस्थिति में खिलाड़ियों की कलाई का एक्सरे कराता है और फिर राज्य क्रिकेट संघ को एक एक्स-रे की कॉपी भेजता है और बीसीसीआई भी आयु सत्यापन विभाग के पास में भेजता है।

यह भी पढ़ें : श्रेयस अय्यर बनें भारत के लिए वनडे में सबसे तेज 1000 रन बनाने दूसरे खिलाड़ी

वर्तमान में एक खिलाड़ी की उम्र पता करने में लगभग 3 से चार दिनों का समय लग जाता है। और बीसीसीआई के पास लगभग 38 क्रिकेट राज्य संघों के खिलाड़ियों को उम्र पता करने के लिए काफी लंबी प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है। लेकिन नए सॉफ्टवेयर की मदद से त्वरित परिणाम सामने होंगे, जिससे समय और धन की बचत होगी।