3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

श्रेयस अय्यर बनें भारत के लिए वनडे में सबसे तेज 1000 रन बनाने दूसरे खिलाड़ी

भारत और वेस्टइंडीज के बीच हुए पहले वनडे मुकाबले में भारतीय बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने 54 रन बनाए हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ अर्धशतक लगाते ही उन्होंने एक नया कीर्तिमान अपने नाम कर लिया है। आइए आपको इसके बारे में और जानकारी देते हैं
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit Kumar

•

Updated: 23 Jul 2022, 6:11 PM IST

Shreyas Iyer

Shreyas Iyer

IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए जा रही है। इस वनडे सीरीज के पहले रोमांचक मुकाबले को भारतीय टीम ने 3 रनों से जीत लिया है। इस मैच में भारत की तरफ से शिखर धवन, शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर ने अर्धशतकीय पारी खेली, जिसकी बदौलत भारतीय टीम 308 रनों का मजबूत लक्ष्य वेस्टइंडीज को देने में सफल रही। इसके साथ ही श्रेयस अय्यर ने इस मैच में 54 रन बनाए। वह 54 रन बनाकर भारत के लिए सबसे तेज वनडे क्रिकेट में हजार रन बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। इस में अय्यर से भारत के विराट कोहली और शिखर धवन आगे हैं

25 पारियों में अपने नाम किया खास रिकॉर्ड

मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को वनडे क्रिकेट में हजार रन बनाने के लिए 25 पारियां लगी। इसके साथ ही वह भारत के लिए वनडे क्रिकेट में सबसे तेज हजार रन बनाने वाले खिलाड़ियों की सूची में दूसरे नंबर पर आ गए हैं। श्रेयस अय्यर से आगे संयुक्त रूप से विराट कोहली और शिखर धवन मौजूद हैं जिन्हें वनडे में हजार रन बनाने के लिए 24 पारियां लगी।

यह भी पढ़ें : क्या क्रिकेटर्स भी हाफ पैंट पहनकर खेल सकते हैं इंटरनेशनल मैच

इसके साथ ही भारत के लिए सबसे तेज हजार रन बनाने वाले खिलाड़ियों में श्रेयस अय्यर ने भारतीय दिग्गज ओपनर बल्लेबाज केएल राहुल और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को भी पीछे छोड़ दिया है जिन्हें क्रमशः 27 और 29 पारियां लगी थी। इसके अलावा उन्होंने पूर्व भारतीय बल्लेबाज अंबाती रायडु को भी पीछे छोड़ दिया है, जिन्हें वनडे क्रिकेट में हजार रन बनाने के लिए 29 पारियां लगी थी।

यह भी पढ़ें : जानिए नीरज चोपड़ा के फाइनल मैच को आप कब और कहां देख सकते हैं

भारतीय टीम तीन मैचों की वनडे सीरीज में वेस्टइंडीज से 1-0 से आगे है। दोनों टीमों के बीच दूसरा T20 मुकाबला पोर्ट ऑफ स्पेन मैदान, त्रिनिदाद में खेला जाएगा।