3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IND vs WI: क्या क्रिकेटर्स भी हाफ पैंट पहनकर खेल सकते हैं इंटरनेशनल मैच, चहल ने दिया मजेदार जबाब

भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल अपने वीडियो और बातों के लिए जाने जाते हैं। उनसे जब क्रिकेटरों के बारे में पूछा गया कि क्या वह भी मैदान पर हाफ पेंट में खेल सकते हैं तो उन्होंने इस पर बड़ा ही मजेदार जवाब दिया। आइए आपको बताते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit Kumar

•

Updated: 23 Jul 2022, 5:10 PM IST

Yuzvendra chahal

Yuzvendra chahal

IND vs WI: भारतीय क्रिकेट टीम के लेग स्पिनर यूज़वेंद्र चहल अपने बयानों और इंस्टाग्राम वीडियो के लिए जाने जाते हैं। लेकिन वह इंटरनेशनल क्रिकेट में हाफ पेंट से खेलने के समर्थन में नहीं है। बता दें कि भारतीय क्रिकेट टीम इस समय वेस्टइंडीज के दौरे पर हैं इस दौरे पर भारतीय टीम को तीन मैचों की वनडे और पांच मैचों की T20 सीरीज खेली हैं। पहले मुकाबले में रोमांचक तरीके से भारत को 3 रनों से जीत मिली, वही दूसरा वनडे मुकाबला 24 जुलाई को दोनों टीमों के बीच खेला जाएगा। पहले मुकाबले के बाद जब भारत के स्पिनर युजवेंद्र चहल से पूछा गया कि बढ़ती गर्मी को देखते हुए क्रिकेटरों को ट्राउजर की जगह हाफ पेंट में खेलना चाहिए तो इस पर चहल ने मजेदार जवाब दिया है

युजवेंद्र ने दिया ये जबाब

भारत और वेस्टइंडीज के बीच हुए पहले वनडे मैच के बाद जब स्पिनर युजवेंद्र चहल से पूछा गया कि बढ़ती गर्मी को देखते हुए क्या क्रिकेटर्स को भी फुल पैंट की जगह हाफ पैंट पहनकर खेलना चाहिए। तो चहल ने कहा 'नहीं, मैं ऐसा नहीं मानता। क्योंकि जब आप मैदान पर खेलते हैं तो आपको डाइव लगाते वक़्त अपने घुटनों का ध्यान रखना होता है। और यह हाफ पेंट यह और ज्यादा मुश्किल हो जाएगा। इसलिए क्रिकेटर्स के लिए फुल पैंट अच्छा काम करती है और इसे बने रहना देना चाहिए।'

यह भी पढ़ें : जानिए नीरज चोपड़ा के फाइनल मैच को आप कब और कहां देख सकते हैं

वहीं पहले मैच का हाल बताएं तो भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ इस रोमांचक मुकाबले को 3 विकेट से जीत लिया था। वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया और भारतीय टीम ने शिखर धवन के 97 रनों की बदौलत 7 विकेट के नुकसान पर 308 रन बनाए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम निर्धारित 50 ओवरों में 305 रन ही बना पाई, भारतीय टीम तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 से आगे हैं। दोनों टीमों के बीच 24 जुलाई को पोर्ट ऑफ स्पेन में दूसरा वनडे मुकाबला खेला जाएगा।

यह भी पढ़ें : एशिया कप 2022 का प्रोमो वीडियो हुआ रिलीज