क्रिकेट

Indian Cricketer Retires in 2024: 12 महीने के भीतर इन 12 भारतीय क्रिकेटर्स ने लिया संन्यास, देखें पूरी लिस्ट

Indian Cricketer Retires in 2024: साल 2024 भारतीय क्रिकेट टीम के लिए मिला जुला रहा, इस साल भारत टी20 वर्ल्डकप चैंपियन बना तो इसी साल न्यूजीलैंड से इतिहास में पहली बार घर में टेस्ट सीरीज गंवाई। इस दौरान कई खिलाड़ियों ने संन्यास का ऐलान भी कर दिया।
less than 1 minute read
indian cricketer retires in 2024

Indian Cricketer Retires in 2024: साल 2024 भारतीय क्रिकेट टीम के लिए मिला जुला रहा, इस साल भारत टी20 वर्ल्डकप चैंपियन बना तो इसी साल न्यूजीलैंड से इतिहास में पहली बार घर में टेस्ट सीरीज गंवाई। इस दौरान कई खिलाड़ियों ने संन्यास का ऐलान भी कर दिया। टी20 वर्ल्ड कप 2024 में खिताबी जीत के तुरंत बाद टीम इंडिया से सबसे अनुभवी 3 खिलाड़ियों ने टी20 से संन्यास का ऐलान किया तो 9 खिलाड़ियों ने इसी साल क्रिकेट के सभी फॉर्मेट को अलविदा कह दिया।

टी20 वर्ल्डकप की टीम में न चुने जाने वाले दिनेश कार्तिक ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया। इसके बाद तो एक के बाद एक 12 खिलाड़ियों ने ऐसा किया। हालांकि इसमें से 3 खिलाड़ियों ने सिर्फ टी20 फॉर्मेट को अलविदा कहा। रोहित शर्मा, विराट कोहली और रवींद्र जड़ेजा टी20 के अलावा वनडे और टेस्ट मैच खेलते रहेंगे। हाल ही में रविचंद्रन अश्विन ने गाबा टेस्ट के बाद संन्यास का ऐलान कर सबको हैरान कर दिया था।

2024 में संन्यास लेने वाले भारतीय क्रिकेटर

  1. सौरभ तिवारी (सभी फॉर्मेट)
  2. वरुण आरोन (सभी फॉर्मेट)
  3. दिनेश कार्तिक (सभी फॉर्मेट)
  4. केदार जाधव (सभी फॉर्मेट)
  5. विराट कोहली (T20I)
  6. रोहित शर्मा (T20I)
  7. रवींद्र जडेजा (T20I)
  8. शिखर धवन (सभी फॉर्मेट)
  9. बरिंदर स्रान (सभी फॉर्मेट)
  10. रिद्धिमान साहा (सभी फॉर्मेट)
  11. सिद्धार्थ कौल (सभी फॉर्मेट)
  12. रविचंद्रन अश्विन (सभी फॉर्मेट)
Updated on:
19 Dec 2024 01:34 pm
Published on:
16 Dec 2024 07:13 pm
Also Read
View All
WI vs PAK: मोहम्मद अब्बास ने टेस्ट क्रिकेट में किया ‘करिश्मा’, एक झटके में तोड़ डाले इमरान, वकार और वसीम अकरम के रिकॉर्ड

गौतम गंभीर के कोचिंग स्‍टाफ में बड़े बदलाव शुरू, रायन टेन डोएशेट के बाद अब फील्डिंग कोच टी दिलीप की भी होगी छुट्टी

भारत के खिलाफ ऐतिहासिक जीत के हीरो रहे राजस्थान के जय मूंदड़ा की चमकी किस्मत, पहली बार ODI टीम में मिली जगह

गौतम गंभीर को बड़ा झटका, रायन टेन डोएशेट ने अचानक छोड़ा भारतीय टीम का असिस्टेंट कोच का पद

ETPL 2026 Time: पहले एडिशन में उतरेंगे अश्विन, डू प्लेसिस और मैक्सवेल जैसे बड़े स्‍टार, जानें भारत में कब से देख सकेंगे लाइव मैच