क्रिकेट

बिना बीवी-बच्चे के साउथ अफ्रीका पहुंचे शिखर धवन, एयरलाइंस पर निकाली भड़ास

टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन और उनकी पत्नी तथा बच्चे को जरुरी दस्तावेज नहीं होने के कारण दुबई एयरपोर्ट पर शुक्रवार को रोक दिया गया।
2 min read
• •
Updated: 29 Dec 2017, 5:34 PM IST
 South Africa

नयी दिल्ली: नए साल में साउथ अफ्रीका में खेले जाने वाले टेस्ट मैच के लिए टीम इंडिया साउथ अफ्रीका पहुंच चुकी है। लेकिन टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन और उनकी पत्नी तथा बच्चे को जरुरी दस्तावेज नहीं होने के कारण दुबई एयरपोर्ट पर शुक्रवार को रोक दिया गया। धवन ने एयरपोर्ट अथॉरिटी के इस व्यवहार पर गुस्सा जाहिर किया है।


पत्नी और बच्चों को रोका
शिखर अपनी पत्नी तथा बच्चों के साथ दुबई एयरपोर्ट से केपटाउन जा रहे थे जहां भारतीय टीम को दक्षिण अफ्रीका के साथ पहला टेस्ट मैच खेलना है। लेकिन जरुरी दस्तावेज नहीं होने के कारण शिखर और उनके परिवार को दुबई एयरपोर्ट पर ही रोक दिया गया और उन्हें एयरलाइंस में बैठने नहीं दिया गया। शिखर ने ट्विटर पर इसकी जानकारी देते हुए पूरी घटना पर नाराजगी जताई है।

ट्विटर पर जताई नाराजगी
शिखर ने ट्विटर पर लिखा है कि एयरलाइंस की तरफ से किया गया यह व्यवहार पूरी तरह से गलत है। मैं अपने परिवार के साथ दक्षिण अफ्रीका जा रहा था कि तभी हमें यह बताया गया कि मेरी पत्नी और बच्चे दुबई से दक्षिण अफ्रीका के लिए फ्लाइट में नहीं जा सकते हैं। इसके बाद मुझे मेरे बच्चे का बर्थ सर्टिफिकेट और अन्य दस्तावेज दिखाने को कहा गया जोकि उस समय हमारे पास नहीं थे।

पहले नहीं दी गई थी जानकारी
उन्होंने अपने दूसरे ट्वीट में कहा कि वे अब दुबई एयरपोर्ट पर ही दस्तावेजों के पहुंचने का इंतजार कर रहे हैं। एयरलाइंस ने हमें इस बात की जानकारी पहले क्यों नहीं दी जब हम मुंबई से दुबई के लिए रवाना हुए थे।


साउथ अफ्रीका पहुंच चुकी टीम इंडिया
बता दें कि टीम इंडिया कप्तान विराट कोहली के नेतृत्व में गुरुवार देर रात साउथ अफ्रीका पहुंच चुकी है जहां टीम करीब दो महीने तक चलने वाले लंबे दौरे में तीन टेस्ट, छह वनडे और तीन ट्वंटी 20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरी खेलेगी।

Updated on:
29 Dec 2017, 5:34 PM IST
Published on: