5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भारत के खिलाफ होने वाली सीरीज से पहले मोर्केल को मिला आराम, जताई खुशी

भारत जनवरी से फरवरी तक दक्षिण अफ्रीका में तीन टेस्ट, छह वनडे और तीन टी-20 मैचों की सीरीज खेलेगा।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

ashutosh tiwari

•

Updated: 29 Dec 2017, 2:16 PM IST

cricket match report,South Africa,Morne morkel

केप टाउन। दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज मोर्ने मोर्केल ने गुरुवार को कहा कि वह भारत के खिलाफ जनवरी में होने वाली सीरीज से पहले मिले आराम से खुश हैं। भारत जनवरी से फरवरी तक दक्षिण अफ्रीका में तीन टेस्ट, छह वनडे और तीन टी-20 मैचों की सीरीज खेलेगा। दक्षिण अफ्रीका ने हाल ही में जिम्बाब्वे को चार दिवसीय दिन-रात के टेस्ट मैच में महज दो दिन में ही पारी और 26 रनों से हरा दिया।

इस मैच के बाद मोर्कल ने कहा कि मेरे लिए, आने वाली सीरीज में (भारत के खिलाफ), दिन का आखिरी सत्र मायने रखने वाला होने जा रहा है जब गेंद मुलायम और परिस्थति मुश्किल होती है। केप टाउन में हवा होगी, हम इस बात को जानते हैं। इसलिए हमारे गेंदबाजी आक्रमण के लिए तैयारी करने का बेहतरीन मौका इस मैच में (जिम्बाब्वे के खिलाफ) फॉलोऑन देना और 10 विकेट लेना था।"

मोर्केल ने कहा कि उनके साथी डेल स्टेन नेट्स में अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि डेल नेट्स में बहुत अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं। वह बेहद मजबूत हैं और फिट भी। मैं कह सकता हूं कि वह इस विकेट पर काफी सफल होंगे। उनके लिए तरोताजा होने के लिए यह आखिरी सप्ताह है। मेरे लिए विकेट लेना अच्छा है ताकि जब चयन की बात आए तो वो मेरे बारे में सोचें।"