क्रिकेट

टीम इंडिया के 7 खिलाड़ी 2025 में ले चुके हैं संन्यास, लेकिन दुनिया के इन दिग्गजों ने अपने फैसले से चौकाया

Indian Players Retire in 2025: साल 2025 में अब तक भारत के 6 खिलाड़ी संन्यास ले चुके हैं। इस लिस्ट में नया नाम अमित मिश्रा का भी जुड़ा है।

2 min read
Sep 04, 2025
विराट कोहली और रोहित शर्मा। (फोटो सोर्स: IANS)

Indian Players Retire in 2025: साल 2025 क्रिकेटर्स के रिटायरमेंट के लिए याद किया जाएगा। इस साल क्रिकेट के इतिहास में कुछ ऐसी चीजें जुड़ी हैं, जो सालों तक याद रखी जाएंगी। आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने इसी साल खिताब जीता। 17 सालों का इंतजार खत्म करने वाली आरसीबी 24 घंटे भी जश्न नहीं मना पाई और बेंगलुरु में मची भगदड़ में 11 फैंस की जान चली गई। आईपीएल इतिहास में ऐसा पहली बार देखने को मिला था कि टीम के जश्न समारोह में ऐसा हादसा हुआ। साउथ अफ्रीका ने इसी साल आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल जीता।

इसके अलावा कुछ ऐसी खबरें भी आई, जिसनें फैंस को दिल तोड़ दिया। हेनरी क्लासेन का रिटारमेंट, निकोलस पूरन, मार्टिन गप्टिल, तमिम इकबाल, मुशफिकुर रहीम और आंद्रे रसेल का अचानक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह देना भी फैंस को हजम नहीं हुआ। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया के मार्कस स्टोइनिस, ग्लेन मैक्सवेल और स्टीव स्मिथ ने वनडे फॉर्मेट को अलविदा कहा। मिचेल स्टार्क ने भी टी20 क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। जिस स्पीड से खिलाडियों ने इस साल संन्यास लिया है, उसे देखते हुए बचे हुए 4 महीनों में यह आंकड़ा 30 के पास भी पहुंच सकता है।

ये भी पढ़ें

कुंबले, बुमराह और जहीर खान जैसे गेंदबाज भी नहीं कर पाए ये कारनामा, आज भी अमित मिश्रा के नाम ये रिकॉर्ड

7 भारतीय खिलाड़ी भी हुए रिटायर

इस साल जिन 21 खिलाड़ियों ने संन्यास लिया है, उनमें से 6 खिलाड़ी तो सिर्फ भारत के हैं। सबसे पहले रोहित शर्मा और विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया। दोनों ने 2024 में खेले गए टी20 वर्ल्डकप के बाद इस फॉर्मेट को भी अलविदा कह दिया था। अब दोनों सिर्फ वनडे मैच ही खेलेंगे। इसके बाद वरुण एरोन, ऋद्धिमान साहा, पीयूष चावला, चेतेश्वर पुजारा और अमित मिश्रा ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया।

आने वाले समय में इस लिस्ट में और भी कई बड़े नाम शामिल हो सकते हैं। ईशांत शर्मा, भुवनेश्वर कुमार और युजवेंद्र चहल भी लगभग भारतीय टीम के फ्यूचर प्लान से बाहर हैं और ये खिलाड़ी भी जल्द अपने रिटायरमेंट का ऐलान कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें

रविचंद्रन अश्विन के बाद एक और भारतीय स्पिनर ने लिया संन्यास, मीडिया को बताई यह वजह

Also Read
View All
हम कभी गेम से बाहर नहीं होते… लगातार 5 जीत के बाद घमंडी हुए इंग्लिश कप्तान, भारत को सेमीफाइनल से पहले किया ये चैलेंज

IND vs ENG: भारत या इंग्लैंड किसका स्पिन अटैक बेहतर? पूर्व दिग्‍गज ने सेमीफाइनल में की उलटफेर की भविष्यवाणी

BCCI ने स्वीकारा न्यूजीलैंड का ऑफर! ODI वर्ल्ड कप से पहले ज्यादा एक्शन में नजर आएंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा

वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में बवाल, बाबर-शादाब को खिलाने का विरोध करने वाले सेलेक्टर का इस्तीफा

साउथ अफ्रीका के खिलाफ सेमीफाइनल से पहले न्यूजीलैंड के कप्तान ने भरी हुंकार, पिच को लेकर दिया बड़ा बयान

अगली खबर