क्रिकेट

बारिश के कारण भारतीय टीम के अभ्यास सत्र में खलल, मैच भी हो सकता है प्रभावित

खराब मौसम के कारण बुधवार को भारतीय टीम के अभ्यास सत्र को रद्द करना पड़ा। ऐसे में बारिश का असर पहले टेस्ट पर भी पड़ सकता है।
2 min read
• •
Updated: 15 Nov 2017, 1:53 PM IST
kolkata

नई दिल्ली। भारत और श्रीलंका के बीच 3 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला टेस्ट मैच गुरुवार 16 नवम्बर से कोलकाता के ईडन गार्डन में खेला जाएगा। इस मैच से पहले तैयारी करने मैदान पर उतरी भारतीय टीम के अभ्यास में बारिश ने खलल डाल दी। खराब मौसम के कारण बुधवार को भारतीय टीम के अभ्यास सत्र को रद्द करना पड़ा।

बारिश का असर पहले टेस्ट पर भी पड़ सकता है
भारतीय क्रिकेट टीम के प्रबंधन अधिकारी ने कहा, बारिश के मौसम के कारण टीम के अभ्यास को रद्द कर दिया गया। टीम अब अपने होटल में ही रहेगी।मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि अगले दो दिनों तक हल्की बारिश होगी। इसके बाद ही मौसम साफ होगा। ऐसे में बारिश का असर पहले टेस्ट पर भी पड़ सकता है। इससे पहले अगस्त में श्रीलंका के खिलाफ खेली गई सीरीज में भारत ने श्रीलंका को क्रिकेट के तीनों प्रारूप टी20, वनडे और टेस्ट में क्लीन स्वीप किया था।

ईडन की पिच अच्छा खेलेगी
बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने मंगलवार को कहा कि ईडन गार्डन की पिच भारत और श्रीलंका के बीच खेले जाने वाले पहले टेस्ट मैच में अच्छा खेलेगी। दोनों देशों की बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच गुरुवार से खेला जाएगा। गांगुली ने कहा, "विकेट अच्छी लग रही है। विकेट में उछाल होगा और यह अच्छी पिच साबित होगी। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान गांगुली ने टीम के मौजूदा कप्तान विराट कोहली और मुख्य कोच रवि शास्त्री गेंदबाजी कोच भरत अरुण और हरफनमौला खिलाड़ी रवींद्र जडेजा के साथ पिच का मुआयना किया।

कोहली ने पिच क्यूरेटर सुजान मुखर्जी के साथ लंबी बातचीत की। ईडन गरडस की विकेट आमतौर पर धीमी और स्पिन की मददगार मानी जाती है। इस पर सोमवार को थोड़ी बहुत घांस थी, लेकिन टीम प्रबंधन के कहने के बाद उसे हटा दिया गया है।

Published on: