क्रिकेट

INDvSA: अब नजरे टी-20 सीरीज पर, पहला मुकाबला आज, साल भर बाद रैना करेंगे वापसी

एकदिवसीय मैचों की सीरीज की समाप्ति के बाद अब भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी-20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी। पहला मैच आज है।
2 min read
t2o series

नई दिल्ली। वनडे सीरीज में इतिहास रचने के बाद बेहतरीन फॉर्म में चल रही भारतीय टीम की नजरें रविवार से शुरू हो रही तीन टी-20 मैचों की सीरीज पर हैं जिसका पहला मैच वांडर्स मैदान पर खेला जाएगा। दोनों टीमों को हालांकि इस सीरीज की तैयारी के लिए सिर्फ एक दिन का समय मिला है क्योंकि वनडे सीरीज का आखिरी मैच शुक्रवार को खत्म हुआ है।

इस सीरीज में भी जीत चाहेगी टीम इंडिया-
इस सीरीज के दौरान भारत की नजरें 2006 में एक मैच की सीरीज में मिली जीत को दोहराने की होगी। टीम ने वीरेंद्र सहवाग की कप्तानी में छह विकेट से जीत हासिल की थी। हरफनमौला खेल के दम पर वनडे सीरीज में एकतरफा जीत दर्ज करने वाली कोहली की टीम टी-20 सीरीज में अपने उसी प्रदर्शन को जारी रखना चाहेगी।

बल्लेबाजी में इन दिग्गजों पर जिम्मेदारी -
कोहली के ऊपर टीम की जिम्मेदारी होगी। वह बल्ले से शानदार फॉर्म में हैं और वनडे सीरीज में उन्हें मैन ऑफ द सीरीज भी चुना गया। उनके अलावा रोहित शर्मा, शिखर धवन , महेंद्र सिंह धौनी, हार्दिक पांड्या खेल के छोटे प्रारुप में टीम को मजबूती देंगे। सुरेश रैना की टी-20 टीम में वापसी हुई है उनके आने से टीम के मध्यक्रम को बेशक मजबूती मिलेगी। वह टीम के प्रदर्शन में अहम रोल निभा सकते हैं।

ज्यां पॉल ड्यूमिनी करेंगे कप्तानी -
गेंदबाजी में युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव की जोड़ी टी-20 में भी मेजबान टीम के लिए परेशानी बन सकती है। वनडे सीरीज में इन दोनों गेंदबाजों ने दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाजों को अपनी फिरकी में बुरी तरह फंसाया था। भारत को सीरीज जिताने में इन दोनों की बड़ी भूमिका रही थी। वहीं मेजबान टीम ज्यां पॉल ड्यूमिनी की कप्तानी में उतरेगी। नियमित कप्तान फाफ डु प्लेसिस चोट के कारण वनडे के अलावा टी-20 सीरीज से भी बाहर हैं।

टी-20 के कई बेहतरीन खिलाड़ी -
वनडे में मेजबान टीम जो थी टी-20 में वो उससे अलग साबित हो सकती है क्योंकि उसके पास खेल के छोटे प्रारुप के विशेषज्ञ हैं। टीम के पास अब्राहम डिविलियर्स, डेविड मिलर और क्रिस मौरिस के रूप में टी-20 के बेहतरीन खिलाड़ी हैं। यह तीनों हालांकि वनडे सीरीज में पूरी तरह से विफल रहे थे। मिलर ने चौथे वनडे में जरूर अपना जौहर दिखाया था। इन सभी के अलावा हेइनरिक क्लासेन भी इस प्रारुप में भारत के लिए खतरनाक साबित हो सकते हैं।

टीमें (सम्भावित) :
भारत:विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, लोकेश राहुल, सुरेश रैना, महेंद्र सिंह धौनी (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक, हार्दिक पांड्या, मनीष पांडे, अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, जयदेव उनादकट, शार्दूल ठाकुर।

दक्षिण अफ्रीका : ज्यां पॉल ड्यूमिनी (कप्तान), फरहान बेहरदीन, जूनियर डाला, अब्राहम डिविलियर्स, रीजा हेंड्रिक्स, किस्टियन जोंकर, हेइनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), डेविड मिलर, क्रिस मौरिस, डेन पेटरसन, एरॉन फांगिसो, अंदिले फेहुलकवायो, तबरेज शम्सी, जोन-जोन सम्ट्स।

Published on:
18 Feb 2018 08:03 am
Also Read
View All
तबाह हुआ क्रिकेटर अखिलेश रेड्डी का करियर, एंटी-करप्शन कोड तोड़ने पर 8 साल के लिए हुए बैन

आकिब नबी की फर्स्ट क्लास क्रिकेट में बोलती है तूती, पाकिस्तानी पेसर को पछाड़ बने दुनिया दूसरे सर्वाधिक 5 विकेट हॉल लेने वाले गेंदबाज

Duleep Trophy 2026-27: रजत पाटीदार, ईशान किशन समेत ये स्टार करेंगे कप्तानी, यहां देखें दलीप ट्रॉफी का पूरा शेड्यूल और सभी टीमों का स्क्वाड

IND vs SL: आखिर जसप्रीत बुमराह की जगह आकिब नबी को ही क्यों मिला मौका? सलेक्टर्स ने बड़े-बड़े धुरंधरों को कर दिया नजरअंदाज

Aus U19 vs Ind U19: भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलेंगे भारतीय मूल के नील पटेल, जानें कैसा है रिकॉर्ड