क्रिकेट

INDW vs AUSW: इन 4 खिलाड़ियों की वजह से ऑस्ट्रेलिया से हारी टीम इंडिया, Women’s T20 World Cup 2026 से हुई बाहर

Women's T20 World Cup 2026: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ करो या मरो मुकाबले में भारतीय टीम को 6 विकेट से हार झेलनी पड़ी, जिसकी वजह से उनका वर्ल्डकप में सफर समाप्त हो गया।
2 min read
Jun 29, 2026
IND vs AUS Women's T20 World Cup 2026
ऑस्ट्रेलिया से हारी भारतीय टीम (फोटो- IANS)

IND vs AUS Women's T20 World Cup 2026 Highlights: वूमेंस टी20 वर्ल्डकप 2026 से भारतीय टीम का सफर समाप्त हो चुका है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए करो या मरो मुकाबले में टीम इंडिया को 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। लॉर्ड्स में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट गंवाकर 170 रन बनाए। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 171 रन के लक्ष्य को 19 ओवर में 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया।

5 खिलाड़ियों की गलतियां पड़ी भारी

इस मुकाबले में टीम इंडिया की चार खिलाड़ियों की गलतियां उस पर भारी पड़ गईं, जिसकी वजह से एक बार फिर वर्ल्ड कप जीतने का सपना टूट गया। जब भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी तो स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने टीम को काफी धीमी शुरुआत दिलाई। स्मृति मंधाना ने 37 गेंदों पर सिर्फ 38 रन बनाए। टी20 वर्ल्डकप के इस वर्चुअल क्वार्टर फाइनल में उनकी यह धीमी पारी भारतीय टीम पर भारी पड़ी, जिसकी वजह से बाकी बल्लेबाजों पर दबाव बढ़ता गया।

शेफाली वर्मा भी 26 गेंदों पर सिर्फ 34 रन ही बना सकीं, जबकि जेमिमा रोड्रिग्स ने 28 गेंदों पर 34 रन बनाए। केवल कप्तान हरमनप्रीत कौर ही ऐसी बल्लेबाज रहीं, जिन्होंने 200 से अधिक के स्ट्राइक रेट से रन बनाए। उनकी 27 गेंदों में ताबड़तोड़ 56 रन की पारी की बदौलत भारतीय टीम 20 ओवर में 170 रन तक पहुंचने में सफल रही।

171 रन के लक्ष्य का बचाव करने उतरी भारतीय टीम की गेंदबाजी भी उम्मीदों पर खरी नहीं उतर सकी। टूर्नामेंट की सबसे प्रभावशाली गेंदबाजों में शामिल दीप्ति शर्मा सिर्फ एक विकेट ही हासिल कर सकीं। उन्होंने 4 ओवर में 31 रन खर्च किए। वहीं राधा यादव ने 2 ओवर में 24 रन दिए, जबकि रेणुका सिंह ठाकुर ने 4 ओवर में 41 रन लुटाकर सिर्फ एक विकेट लिया। यही वजह रही कि ऑस्ट्रेलिया ने लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया और भारतीय टीम का टूर्नामेंट में सफर समाप्त हो गया।

सेमीफाइनल की 4 टीमें तय

इस हार के बाद अब वूमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 की चारों सेमीफाइनलिस्ट टीमें भी तय हो गई हैं। ग्रुप बी से इंग्लैंड और वेस्टइंडीज ने सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई किया है, जबकि ग्रुप ए से दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया ने अंतिम-4 में अपनी जगह बनाई है।