
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग में जिन भारतीयों का बल्ला जमकर बोल रहा हैं, उनमें एक नाम ऋषभ पंत का भी है। दिल्ली डेयर डेविल्स के विकेट कीपर बल्लेबाज पंत ने इस सीजन में अब तक बेहतरीन बल्लेबाजी का मुजाहिरा पेश करते हुए अपना लोहा मनवाया है। पंत के बल्ले से इस सीजन में अबतक 12 मैचों से 582 रन निकल चुके है। इन रनों को बनाने के दौरान पंत ने एक शतकीय और चार अर्धशतकीय पारी भी खेली है। उनकी टीम भले ही प्ले ऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है, लेकिन पंत ने अपने बल्ले की धार से हर किसी को प्रभावित किया है।
चल रही थी एक अफवाह-
इस बेहतरीन बल्लेबाजी के बीच ऋषभ पंत को लेकर एक अफवाह मीडिया में चल रही थी, कि उन्होंन टीम में चयन न किए जाने की अपनी नाराजगी जाहिर की है। और वे गुस्से में इस तरह की बल्लेबाजी कर रहे है। लेकिन जब ये अफवाह ऋषभ पंत के कानों तक पहुंची तो उन्होंने ऐसी बातों को सिरे से खारिज कर दिया।
ट्विटर अकाउंट पर लिखा पोस्ट -
ऋषभ पंत ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक पोस्ट लिखा, जिसमें पंत ने ये कहा कि मैं साफ कर देना चाहता हूं कि इंडिया टीम में चयन को लेकर मैंने कोई बयान नहीं दिया, मेरे नाम से फैलाई जा रही बातें अफवाह हैं, मैंने ऐसा कुछ नहीं कहा। कृपया ऐसी बातों को न फैलाएं और मुझे क्रिकेट पर ध्यान देने दें।
अफवाह जो पंत को लेकर चल रही थी -
आपको बता दे कि सोशल मीडिया पर पंत के नाम से एक संदेश वायरल हो रही थी। इस संदेश में ये लिखा था कि भारतीय चयनसमिति ने मुझे इंग्लैंड, अफगानिस्तान और आयरलैंड के खिलाफ होने वाले मैचों के लिए नहीं चुना है। इस बात से मैं (ऋषभ पंत) नाराज हूं। मेरा गुस्सा शॉट्स के रूप में बाहर आ रहा है। आशा है कि चयनकर्ता मेरी पारी देखेंगे और समझेंगे की मुझे भारतीय टीम में होना चाहिए।