
नई दिल्ली। फटाफट क्रिकेट का महाकुंभ यानी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण की शुरूआत शनिवार से हो रहा है। लेकिन इससे पहले मुंबई इंडियंस के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। दरअसल मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा शुरुआती छह मैचों में नहीं खेल पाएंगे। बताया जा रहा है कि श्रीलंका का यह धाकड़ गेंदबाज मलिंगा विश्व कप टीम में जगह बनाने के लिए पूरी कोशिश कर रहा है। इसके लिए उन्होंने यह फैसला किया है।
विश्व कप में क्वालिफाई होने के लिए घरेलू टूर्नामेंट में खेलना अनिवार्य
बता दें कि मलिंगा ने अपने एक बयान में कहा है कि मैंने बोर्ड से इंडियन टी-20 लीग खेलने के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) मांगा था जिसपर उन्हें कहा गया कि ये ठीक है लेकिन सभी खिलाड़ी जो विश्व कप में खेलना चाहते हैं, उन्हें प्रांतीय टूर्नामेंटों के लिए वापस आना होगा। मलिंगा ने साथ ही यह भी कहा कि इसलिए मैंने उनसे कह दिया कि मैं प्रांतीय टूर्नामेंट में खेलूंगा। मैंने बोर्ड से कहा कि वो मुंबई टीम को इस बारे में सूचित कर दें क्योंकि ये उनका फैसला है। मैं टी-20 लीग की कमाई खोने के लिए तैयार हूं, मैं ये अपने देश के लिए कर रहा हूं। गौरतलब है श्रीलंका टीम के चयनकर्ताओं ने खिलाड़ियों से कहा है कि विश्व कप खेलने के लिए क्वालिफाई होने के लिए उन्हें आगामी सुपर प्रांतीय वनडे घरेलू टूर्नामेंट में खेलना होगा।
Read the Latest India news hindi on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले India news पत्रिका डॉट कॉम पर.