क्रिकेट

IPL 2018: किंग्स XI पंजाब के अक्षर पटेल ने काउंटी क्रिकेट में खेलने का फैसला लिया

किंग्स इलेवन पंजाब के स्टार स्पिनर अक्षर पटेल इस साल इंग्लिश क्रिकेट काउंटी में खेलते नजर आएंगे। उन्होंने डरहम टीम से करार किया है।

2 min read
axar patel

नई दिल्ली। किंग्स इलेवन पंजाब के स्टार स्पिनर अक्षर पटेल इस साल इंग्लिश क्रिकेट काउंटी में खेलते नजर आएंगे। पटेल ने काउंटी की डरहम टीम के साथ करार किया है। क्रिकेट वेबसाइट ईएसपीएनक्रिकइन्फो के अनुसार, हरफनमौला अक्षर ने काउंटी चैंपियनशिप के आखिरी छह मैचों के लिए डरहम के साथ करार किया है। वह 19 अगस्त को कार्डिफ में ग्लेमोर्गन के खिलाफ होने वाले मैच से काउंटी क्रिकेट में पदार्पण करेंगे।

होंगे भारत के चौथे खिलाड़ी -
24 साल के अक्षर भारत के चौथे क्रिकेट खिलाड़ी होंगे जो इस साल काउंटी क्रिकेट में खेलेंगे। अक्षर के अलावा भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली , चेतेश्वर पुजारा , ईशांत शर्मा और वरुण एरोन भी इस वर्ष काउंटी क्रिकेट में हिस्सा लेंगे। पुजारा यार्कशायर, ईशांत ससेक्स और एरोन लिसेस्टरशायर के लिए खेलेंगे। पिछले साल वोरसेस्टरशायर की तरफ से खेल चुके आफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन भी इस साल काउंटी क्रिकेट खेल सकते हैं लेकिन अभी टीम के बारे में फैसला लेना बाकी है।

पंजाब ने किया था रिटेन -
किंग्स इलेवन पंजाब की टीम ने आईपीएल 2018 की नीलामी में एक मात्र क्रिकेटर वो अपने साथ रिटेन किया था। पंजाब ने भारत के स्पिनर अक्षर पटेल को अपने साथ जोड़े रखने का फैसला लिया था। नीलामी के बाद पटेल को पंजाब की कप्तानी का भी दावेदार माना जा रहा था।

गेंद-बल्ले के साथ फिल्डिंग में भी हैं चुस्त-
पटेल किफायदी गेंदबाजी के साथ-साथ तेज तर्रार बल्लेबाजी के लिए जाने जाते है। उन्होंने कई मौकों पर पंजाब को अपनी उपयोगी पारी के दम पर जीत दिलाई है। इसके साथ-साथ अक्षर मैदान पर फिल्डिंग के दौरान भी काफी जोशीले दिखते है। अब देखना है कि वे आईपीएल के बाद काउंटी में कैसा प्रदर्शन कर पाते है।

अक्षर पटेल का करियर ग्राफ -

अक्षर ने भारत की ओर से 38 एकदिवसीय मैच खेले है। जिसमें से उनके खाते में 45 विकेट दर्ज है। साथ ही पटेल ने 11 टी-20 मैच में भी भारत का प्रतिनिधित्व किया है। इन मैचों में उनके नाम पर 9 विकेट दर्ज है।

Published on:
09 Apr 2018 06:36 pm
Also Read
View All
वैभव सूर्यवंशी की छवि बिगाड़ने के लिए वायरल किया गया फेक वीडियो, हर्षा भोगले ने कुछ यूं किया साजिश का पर्दाफाश

IND vs AFG टेस्ट से पहले भारतीय टीम को मिला नया स्पिन कोच, न्यूजीलैंड-साउथ अफ्रीका के व्‍हाइटवॉश से लिया सबक

गौतम गंभीर के बाद कौन होगा टीम इंडिया के लिए बेस्‍ट T20 हेड कोच? संजय मांजरेकर ने बताया नाम

टीम इंडिया अपने ही घर में बनेगी मेहमान! अफगानिस्तान बनाने जा रहा है क्रिकेट इतिहास का सबसे अनोखा रिकॉर्ड

श्रीलंका ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट 2026-27 की घोषणा की, IPL खेलने की अनुमति नहीं देने पर बोर्ड को कोर्ट में घसीटने वाले तुषारा भी 46 क्रिकेटर में शामिल