नई दिल्ली। कोलकाता नाइट राइडर्स ने रविवार को ईडन गरडस स्टेडियम में खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें संस्करण के मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को चार विकेट से हरा दिया। बेंगलोर ने बल्लेबाजी का आमंत्रण मिलने पर 20 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 176 का स्कोर खड़ा किया। कोलकाता ने इस चुनौतीपूर्ण लक्ष्य को 18.5 ओवरों में छह विकेट खोकर हासिल कर लिया। पहली इनिंग में जब ऐबी डिविलिएर्स और विराट कोहली बैटिंग कर रहे थे तब बैंगलोर की टीम काफी मजबूत स्थिति में थी, लेकिन पार्ट टाइम बॉलर नितीश राणा बोलिंग पर आकर दोनों ही सेट बल्लेबाजों को लगातार 2 गेंदों पर आउट कर दिया था। नितीश ने जब कोहली को क्लीन बोल्ड किया तो उनका सेलिब्रेशन काफी आक्रामक था। कई लोग इसकी तारीफ कर रहें हैं तो कई लोग नितीश के बर्ताव की निंदा कर रहें हैं।