क्रिकेट

IPL 2018: KKR के खिलाफ आज होने वाले मैच से पहले ही CSK को लग चुके है दो बड़े झटके

आईपीएल में आज कोलकाता नाइटराइडर्स का सामना चेन्नई सुपर किंग्स से होना है। मैच से पहले ही चेन्नई को दो बड़े झटके लग चुके है।

2 min read
csk vs kkr

नई दिल्ली। आईपीएल में आज चेन्नई सुपर किंग्स का सामना कोलकता नाइटराइडर्स से होना है। इस मैच के शुरू होने से पहले धोनी की टीम को दो बड़े झटके लग चुके है। मुंबई इंडियसं के खिलाफ जीत दिलाने में बड़ी भूमिका निभाने वाले केदार जाधव चोट के कारण पूरी सीरीज से बाहर हो चुके है। जबकि आज के मैच से पहले चेन्नई के स्टार बल्लेबाज फाफ डु प्लेसी भी चोटिल होने के कारण मैच से बाहर हो गए है। अब देखना है कार्तिक और धोनी के बीच होने वाले इस मैच में किसकी टीम भारी पड़ती है।

चेन्नई में खेला जाएगा मैच -

यह मैच एम. ए. चिदम्बरम स्टेडियम में भिड़ेगी। दोनों टीमों ने अपने पहले मैच में जीत हासिल की थी। चेन्नई के लिए पिछले मैच में वेस्टइंडीज के हरफनमौला खिलाड़ी ड्वायन ब्रावो ने 30 गेंदों में 68 रनों की पारी खेली और उनके बाद चोटिल केदार जाधव ने आखिरी ओवर में जरूरी सात रन बनाकर चेन्नई को जीत दिलाई थी।

इन बल्लेबाजों को दिखाना होगा दम-

चेन्नई को पहले मैच की कमियों से पार पाना होगा। मुंबई के खिलाफ उसका शीर्ष क्रम और मध्य क्रम लड़खड़ा गया था। उसके सलामी बल्लेबाज शेन वाटसन और अंबाती रायडू पहले मैच में टीम को अच्छी शुरूआत देने में असफल रहे थे। सुरेश रैना और टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी भी बल्ले का कमाल नहीं दिखा पाए थे।

गेंदबाजों की अग्निपरीक्षा -

चेन्नई की गेंदबाजों ने मुंबई को बड़ा स्कोर करने से रोक दिया था। कोलकाता के खिलाफ चेन्नई के गेंदबाजी आक्रमण की परीक्षा होगी क्योंकि बेंगलोर के खिलाफ सुनील नरेन की 19 गेदों में 50 रनों की पारी के तूफान ने सभी को हैरान कर दिया। नितीश राणा से भी चेन्नई के गेंदबाजों को बच कर रहना होगा। उन्होंने अब्राहम डिविलियर्स और विराट कोहली जैसे बल्लेबाजों के विकेट लिए थे और नंबर-4 पर आते हुए 25 गेंदों में 34 रनों की पारी खेली थी।

कोलकाता के लिए भी गेंदबाजी कमजोर पक्ष -

कोलकाता के लिए उसकी गेंदबाजी थोड़ी चिंता का विषय है। पिछले मैच में मिशेल जॉनसन, कुलदीप यादव, नरेन अपना प्रभाव नहीं छोड़ सके थे। चेन्नई की बल्लेबाजी के सामने अगर कोलकाता के गेंदबाज विफल रहते हैं तो बोर्ड पर बड़ा स्कोर तय है।

संभावित टीम इस प्रकार है -

चेन्नई सुुपर किंग्स : महेंद्र सिंह धौनी (कप्तान/विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, सुरेश रैना, केदार जाधव, ड्वायन ब्रावो, कर्ण शर्मा, शेन वाटसन, शार्दूल ठाकुर, अंबाती रायडू, मुरली विजय , हरभजन सिंह, फाफ डु प्लेसिस, मार्क वुड, सैम बिलिंग्स, इमारन ताहिर, दीपक चहर, लुंगी नगिदी, के.एम. आसिफ, एन. जगादेसन, कनिष्क सेठ, मोनू सिंह, ध्रुव शोरे, क्षितिज शर्मा, चेतन्य बिश्नोई।

कोलकाता नाइट राइडर्स : दिनेश कार्तिक (कप्तान/विकेटकीपर), आंद्रे रसैल, क्रिस लिन, रोबिन उथप्पा, कुलदीप यादव, पीयूष चावला, नितीश राणा, कमलेश नागरकोटी, शिवम मावी, मिशेल जॉनसन, शुभमन गिल, विनय कुमार, रिंकू सिंह, कैमरून डेलपोर्ट, जेवन सीयरलेस, अपूर्व वानखेड़े, इशांक जग्गी, टॉम कुरेन।

Published on:
10 Apr 2018 12:04 pm
Also Read
View All
गौतम गंभीर के बाद कौन होगा टीम इंडिया के लिए बेस्‍ट T20 हेड कोच? संजय मांजरेकर ने बताया नाम

टीम इंडिया अपने ही घर में बनेगी मेहमान! अफगानिस्तान बनाने जा रहा है क्रिकेट इतिहास का सबसे अनोखा रिकॉर्ड

श्रीलंका ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट 2026-27 की घोषणा की, IPL खेलने की अनुमति नहीं देने पर बोर्ड को कोर्ट में घसीटने वाले तुषारा भी 46 क्रिकेटर में शामिल

‘खुद एक मजाक बन गए हैं!’… ललित मोदी ने LSG के मालिक को सरेआम लताड़ा, ऋषभ पंत से बदतमीजी करने पर बुरी तरह भड़के

IPL 2026 में रिकॉर्ड की झड़ी लगाने वाले वैभव सूर्यवंशी ने क्‍या दोगुनी की एंडोर्समेंट फीस? जानें अब कितना कर रहे चार्ज