
नई दिल्ली। आईपीएल -2018 के चौथे मैच में सनराइजर्स हैदराबाद का सामना राजस्थान रॉयल्स से हुआ। राजीव गाधी इंटरनेशनल स्टेडियम हैदराबाद में खेले गए इस मैच में राजस्थान की बल्लेबाजी फीकी रही। टीम निर्धारित 20 ओवर में मात्र 125 रन बना सकी। जिसके जवाब में शिखर धवन की शानदार अर्धशतकीय पारी के दम पर हैदराबाद ने आसान जीत हासिल की। धवन ने 77 रन बनाए। उन्हें मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया। राजस्थान की ओर से सलामी बल्लेबाज संजु सैमसन ने सर्वाधिक 49 रन बनाए। जबकि हैदराबाद की ओर से सिद्धार्थ कौल और शाकिब अल हसन को दो-दो सफलता हासिल हुई।
अब जानें ओवर-दर-ओवर मैच का पूरा हाल
टॉस - मैच का टॉस हैदराबाद के कप्तान केन विलियमसन ने जीता। विलियमसन ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है।
(राजस्थान की बल्लेबाजी)
सलामी बल्लेबाज-आंजिक्य रहाणे और डी आर्की शॉर्ट
पहला ओवर- (भुवनेश्वर कुमार) इस ओवर में एक चौका लगाने के बाद पांचवी गेंद पर सलामी बल्लेबाज आर्की शार्ट रन आउट हुए। वे हैदराबाद के कप्तान केन विलियमसन के सीधी थ्रो पर अपना विकेट गंवा बैठे। आर्की ने आउट होने से पहले चार रन बनाया। स्कोर - 6-1
दूसरा ओवर- (बिलि स्टानलेक)- पहले ओवर में विकेट गिरने के चलते इस ओवर में कोई बड़ा शॉर्ट देखने को नहीं मिला। स्कोर- 11-1
तीसरा ओवर - (भुवनेश्वर कुमार)- इस ओवर में संजु सैमसन ने अपने बल्ले की धार दिखाते हुए दो करारे चौके लगाए। ओवर में कुल रन 10 बने। स्कोर- 21-1
चौथा ओवर- (शाकिब अल हसन) शाकिब के इस ओवर में एक चौका लगा जबकि दो सिंगल लिए गए। इस ओवर से कुल रन 6 बने। स्कोर- 27-1
पांचवां ओवर -(बिलि स्टानलेक) राजस्थान के लिए ये बड़ा ओवर साबित हुआ। इस ओवर में दो चौके सहित कुल 14 रन बने। स्कोर - 41-1
छठां ओवर -(शाकिब अल हसन) सैमसन की तेज बल्लेबाजी जारी। दूसरी ही गेंद पर शानदार चौका लगाया। लेकिन फिर भी इस ओवर से सात रन ही बने। स्कोर- 48-1
सातवां ओवर- (सिद्धार्थ कौल) कौल ने इस ओवर में राजस्थान को बड़ा झटका दिया। बड़ा स्ट्रोक लगाने की चक्कर में कप्तान रहाणे कैच आउट हुए। रहाणे ने 13 गेंदों पर 13 रन बनाया। स्कोर-56-2
आठवां ओवर (राशिद खान) अफगानिस्तान के इस युवा गेंदबाज ने हाल के दिनों में बेहतरीन गेंदबाजी की है। जो इनके पहले ओवर में भी देखने को मिला। इस ओवर में मात्र एक रन बने। स्कोर- 57-2
नौवां ओवर- (बिलि स्टानलेक) रहाणे के आउट होने के बाद मैदान पर आए सबसे मंहगे क्रिकेटर बेन स्टोक्स हुए आउट। वे 8 गेंदों पर मात्र 5 रन बना सके। स्कोर- 63-3
दसवां ओवर- (शाकिब अल हसन) दो विकेट लगातार गिरने के बाद बड़े शॉर्ट की संख्या घटी। इस ओवर में मात्र 8 रन बने। स्कोर - 71-3
ग्यारहवां ओवर (बिलि स्टानलेक) यह बिलि का आखिरी ओवर है। इस ओवर में भी बिलि ने अपनी धार बरकरार रखी। मात्र चार रन बने। स्कोर- 75-3
बारहवां ओवर (राशिद खान) पिछले ओवर में एक रन देने वाले राशिद के इस ओवर में 12 रन बने। राहुल त्रिपाठी ने दो चौके लगाए। स्कोर - 87-3
तेरहवां ओवर-(सिद्धार्थ कौल) कौल ने अच्छी गेंदबाजी की। मात्र 5 रन बने। सैमसन अपने अर्धशतक से बेहद करीब। स्कोर- 92-3
चौदहवां ओवर-(शाकिब अल हसन) इस ओवर में हसन ने राजस्थान को दो बड़े झटके दिए। शाकिब ने लय पा चुके राहुल त्रिपाठी और संजु सैमसन दोनों को आउट कराया। राहुल 17 जबकि सैमसन 49 रन बनाकर आउट हुए। स्कोर- 95-5
पंद्रहवां ओवर-(सिद्धार्थ कौल) कौल ने इस ओवर में एक और विकेट चटकाया। कौल ने कृष्णाप्पा गौतम को आउट कराया। इस ओवर में मात्र दो रन बने। स्कोर - 97-6
सोलहवां ओवर (राशिद खान) पहली ही गेंद पर चौका लगा। इस ओवर में कुल 9 रन बने। स्कोर - 106-6
सतरहवां ओवर (भुवनेश्वर कुमार) इस ओवर में एक चौका लगा। कुल 9 रन इस ओवर में भी बने। स्कोर- 115-6
अठरहवां ओवर (राशिद खान) यह खान का अंतिम ओवर है। इस ओवर में राशिद ने अपना पहला विकेट चटकाया। राशिद ने बटलर को आउट कराया। ओवर से मात्र 2 रन आए। स्कोर- 117-7
उन्नीसवां ओवर- (भुवनेश्वर कुमार) यह भुवी का अंतिम ओवर है। इस ओवर में भी भुवी ने किफायदी गेंदबाजी की। मात्र 5 रन देते हुए भुवी ने श्रेयष गोपाल को आउट कराया। स्कोर- 122-8
बीसवां ओर- (सिद्धार्थ कौल) मात्र तीन रन खर्च करते हुए कौल ने एक विकेट भी हासिल किया। राजस्थान की पूरी पारी मात्र 125 रन बना सकी।
अब हैदराबाद की बल्लेबाजी का हाल
सलामी बल्लेबाज- रिद्धिमान साहा और शिखर धवन
पहला ओवर (धवल कुलकर्णी) इस ओवर में मात्र एक रन बना। स्कोर- 1-0
दूसरा ओवर (जयदेव उनादकट) रिद्धिमान साहा ने जयदेव का स्वागत चौके से किया। लेकिन जल्द ही जयदेव ने इसका बदला जल्द ही ले लिया। जयदेव ने साहा को आउट कराते हुए राजस्थान को पहली सफलता दिलाई। साहा पांच रन बनाकर आउट हुए। स्कोर- 11-1
तीसरा ओवर - (धवल कुलकर्णी) इस ओवर में शिखर धवन ने अपने बल्ले की धार दिखाई। धवन के सिक्स और फोर की बदौलत इस ओवर में 13 रन बने। स्कोर- 24-1
चौथा ओवर - (जयदेव उनादकट) कप्तान केन विलियमसन ने आते ही अपना रंग दिखाना शुरू किया। इस ओवर में कुल 12 रन बने। स्कोर -36-1
पांचवां ओवर- (कृष्णामा गौतम) गौतम के इस ओवर में 9 रन बने। स्कोर 45-1
छठा ओवर- (बेन लाफलिन) धवन ने इस ओवर में दो चौके लगाए। जिसके दम पर इस ओवर से 12 रन आए। स्कोर- 57-1
सातवां ओवर- (श्रेयष गोपाल) गोपाल ने इस ओवर में किफायदी गेंदबाजी की। हालांकि पहली ही गेंद पर चौका लगा था। इसके बाद भी मात्र सात इस ओवर से आए। स्कोर- 64-1
आठवां ओवर- (बेन स्टोक्स) सबसे मंहगे खिलाड़ी स्टोक्स गेंदबाजी आक्रमण पर आए। लेकिन कुछ विशेष कर पाने में नाकाम रहे। इस ओवर से कुल 11 रन आए। स्कोर-75-1
नौवा ओवर- (श्रेयष गोपाल) गोपाल की किफायदी गेंदबाजी जारी रही। इस ओवर से मात्र चार आए। धवन अपने अर्धशतक के करीब। स्कोर- 79-1
दसवां ओवर- (बेन स्टोक्स) धवन ने फिर से स्टोक्स को निशाने पर लिया। दौ चौके लगाते हुए अपना अर्धशतक पूरा किया। स्कोर- 89-1
ग्यारहवां ओवर (श्रेयष गोपाल) राजस्थान के विकेट की तलाश जारी। इस ओवर में कुल सात रन बने। स्कोर- 96-1
बारहवां ओवर- (बेन लाफलिन) इस ओवर से भी सात रन आए। स्कोर- 103-1
तेरहवां ओवर- (आकी शॉर्ट) अपनी जीत सुनिश्चित मान कर धवन और विलियमसन कोई अतिरिक्त दवाब नहीं ले रहे है। वे धीरे-धीरे जीत की ओर बढ़ते जा रहे है। इस ओवर से कुल 10 रन बने। स्कोर- 113-1
चौदहवां ओवर-(जयदेव उनादकट) सिंगल-डबल के दम पर इस ओवर से 6 रन आए। स्कोर- 119-1
पंद्रहवां ओवर-(आर्की शॉर्ट) किफायदी गेंदबाजी, मात्र तीन रन खर्च किए। लेकिन टीम को सफलता दिलाने में नाकाम। स्कोर- 122-1
सोलहवां ओवर (धवल कुलकर्णी) लक्ष्य के बेहद करीब पहुंच चुकी हैदराबाद की टीम को इस ओवर में आसानी से जीत हासिल हो गई। अंत में धवन (77) और केन विलियमसन (36) रन बनाकर नाबाद रहे। इन दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 121 रनों की साझेदारी हुई।
Updated on:
10 Apr 2018 08:29 am
Published on:
09 Apr 2018 07:48 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
T20 वर्ल्ड कप
