क्रिकेट

IPL 2018: गौतम गंभीर ने राजस्थान के खिलाफ मिली हार का कारण ये बताया

राजस्थान के खिलाफ मिली हार पर दिल्ली के कप्तान गौतम गंभीर ने कहा कि हम डकवर्थ लुईस नियम के चलते हार गए।
2 min read
• •
Updated: 12 Apr 2018, 8:26 PM IST
rr vs dd

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग(आईपीएल) की टीम दिल्ली डेयरडेविल्स के कप्तान गौतम गंभीर का मानना है कि राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ वर्षा बाधित दूसरे मैच में मिला संशोधित लक्ष्य को पाना मुश्किल था। दिल्ली को बुधवार को यहां सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान के खिलाफ वर्षा बाधित दूसरे मैच में छह ओवर में 70 रन का संशोधित लक्ष्य मिला था। लेकिन दिल्ली की टीम इस लक्ष्य को हासिल नहीं कर पाई और उसे 10 रन से हार का सामना करना पड़ा था। दिल्ली की 11वें संस्करण में यह लगातार दूसरी हार थी।

क्या कहा गंभीर ने -

गंभीर ने मैच के बाद कहा कि हम मैच में बने हुए थे। बल्लेबाजी के लिए यह विकेट काफी अच्छा था और विपक्षी टीम 18 ओवर में पांच विकेट पर 150 का स्कोर बना चुकी थी। हमने सोचा कि हम उन्हें 170 के अंदर रोक सकते हैं और इसे चेज कर सकते हैं। खासकर तब जब बाद में ओस पड़नी शुरु हो रही थी।

36 गेंदों पर 71 रन बनाना मुश्किल -

कप्तान ने कहा कि पहली पारी में हम काफी खुश थे। लेकिन जब छह ओवर में 71 रन का लक्ष्य हासिल करना मुश्किल था। इसके अलावा सिर्फ दो ओवर का पावरप्ले मिला जिससे लक्ष्य का पाना मुश्किल था। यदि यह 20 ओवर का खेल होता तो इसे आसानी से हासिल किया जा सकता था।

सैमसन ने जताई खुशी -

वहीं दूसरी तरफ 22 गेंदों पर 37 रन बनाकर मैन आफ द मैच राजस्थान के बल्लेबाज संजू सैमसन ने कहा कि टूर्नामेंट में टीम की पहली जीत से वह खुश हैं। सैमसन ने कहा कि यह एक शानदार अनुभव है। हम अपने घरेलू मैदान पर जीत दर्ज करना चाहते थे और टूर्नामेंट में मिली पहली जीत से हम खुश हैं।

अगला मुकाबला इनसे -

लीग के 11वें संस्करण में दिल्ली का अब अगला मुकाबला 14 अप्रैल को मुंबई से और राजस्थान का अगला मुकाबला 15 अप्रैल को बेंगलुरु में रायल चैलेंजर्स बेंगलोर से होगा।

Published on: