4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

150 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी के मामले में कोर्ट पहुंचे महेंद्र सिंह धोनी, जानें क्या है पूरा माजरा

महेंद्र सिंह धोनी ने रियल स्टेट कंपनी आम्रपाली पर 150 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी का केस दिल्ली हाई कोर्ट में दर्ज कराया है। जानें क्या है पूरा मामला...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 12 Apr 2018, 6:37 PM IST

dhoni

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने 150 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी के मामले में अब अदालत का दरवाजा खटखटाया है। धोनी की कंपनी रीति स्पोर्ट्स ने दिल्ली हाईकोर्ट में शिकायत दर्ज कराया है। शिकायत में रीति स्पोर्ट्स ने रियल स्टेट कंपनी आम्रपाली ग्रुप के खिलाफ पैसों का भुगतान न करने का आरोप लगाया है। बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी लंबे समय तक आम्रपाली ग्रुप के ब्रांड एम्बेसडर थें। इस दौरान धोनी का साथ पाकर कंपनी ने अच्छा व्यापार भी किया। लेकिन बाद में कंपनी पर लोगों को समय से घर मुहैया नहीं करा पाने का आरोप लगा था। जिसकी वजह से धोनी की खूब फजीहत भी हुई थी।

करीब 6 साल तक जुड़े रहे धोनी-
महेंद्र सिंह धोनी आम्रपाली ग्रुप के साथ करीब 6 साल तक जुड़े रहे। लेकिन जब कंपनी के खिलाफ लोगों की शिकायते काफी ज्यादा बढ़ी, तब साल 2016 में धोनी ने इस ग्रुप से अपना नाता तोड़ लिया है। कंपनी के ब्रांड एम्बेसडर होने के कारण धोनी की छवि को काफी नुकसान हुआ था। लोगों ने सोशल मीडिया पर धोनी सहित अन्य खिलाड़ियों को भी जमकर लताड़ लगाई थी।

धोनी को नहीं दिया गया पैसा -
धोनी की कंपनी का कहना है कि आम्रपाली ग्रुप ने धोनी के साथ तय किए करार के मुताबिक पैसा नहीं दिया है। धोनी की कंपनी रीति स्पोर्ट्स के मैनेजिंग डायरेक्टर अरुण पांडे ने कहा है कि आम्रपाली ग्रुप ने ब्रांडिंग और मार्केटिंग एक्टिविटीज़ के लिए हमें पैसा नहीं दिया गया। आम्रपाली पर धोनी की ओर से दायर कराए गए इस केस के साथ-साथ और भी कई केस चल रहे हैं। कई लोगों ने इस ग्रुप पर घर नहीं देने का मामला दर्ज कराया था। जिसकी सुनवाई अब भी चल रही है।

अभी आईपीएल खेल रहे है धोनी-

बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी अभी इंडियन प्रीमियर लीग खेल रहे हैं। जहां उनकी टीम चेन्नई सुपर किंग्स दो मैच जीत कर प्वाइंट टेबल में सबसे ऊपर है। चेन्नई की टीम दो साल का निलंबन झेलने के बाद इस बार वापसी कर रही है। धोनी की अगुआई में यह टीम इस बार भी आईपीएल बेहतर परफार्म करने को आतुर दिख रही है।