क्रिकेट

कप्तान आर. अश्विन की वो एक गलती, जिसके चलते आसान मुकाबले में भी पंजाब को मिली हार

किंग्स इलेवन पंजाब की टीम कल राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ हार गई। इस हार के पीछे कप्तान आर. अश्विन के इस फैसले को जिम्मेदार बताया जा रहा है।
2 min read
• •
Updated: 9 May 2018, 5:19 PM IST
kxip

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 11वें संस्करण के 40वें मैच में किंग्स इलेवन पंजाब की टीम को 15 रन के अंतर से हार झेलना पड़ा। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में हुए इस मैच में पंजाब की टीम 120 गेंदों पर 159 रन का स्कोर भी नहीं बना सकी। जबकि पंजाब की बल्लेबाजी में क्रिस गेल, लोकेश राहुल, करुण नायर, मनोज तिवारी, अक्षदीप सिंह जैसे बल्लेबाज थे। जबकि अक्षर पटेल और कप्तान आर. अश्विन जैसे स्टार ऑल राउंडर शामिल थें। इस मैच में पंजाब की ओर से लोकेश राहुल ने शानदार बल्लेबाजी की। 70 गेदों पर 95 रन की पारी खेलने के बाद भी राहुल अपनी टीम को जीत दिला पाने में नाकाम रहें।

गेल सस्ते में हुए थें आउट -
इस मैच में किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान आर. अश्विन से एक छोटी सी चूक हुई थी। यह चूक यदि पंजाब की टीम जीत जाती तो मामूली ही कही जाती, लेकिन अब हार की सबसे बड़ी वजह अश्विन के उस फैसले को ही माना जा रहा है। दरअसल इस मैच में राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए जोस बटलर की शानदार बल्लेबाजी के दम पर 158 रनों का स्कोर खड़ा किया था। 159 रनों के स्कोर का पीछा करने उतरी पंजाब की टीम को सलामी जोड़ी से ठोस शुरुआत की आस थी। लेकिन गेल मात्र एक रन बनाकर आउट हो गए।

अश्विन का वो एक फैसला-
गेल के आउट होने के बाद आर. अश्विन ने चौकाने वाला फैसला लेते हुए खुद को बल्लेबाजी के क्रम में ऊपर लाया। आम तौर पर सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करने वाले अश्विन इस मैच में तीसरे बल्लेबाज के रूप में मैदान में आए। अश्विन जितनी तेजी से मैदान में आए, उतनी ही जल्दी आउट होकर पवेलियन वापस भी लौट गए।

एक ही ओवर में पंजाब में लगे दो झटके-
कृष्णप्पा गौतम के इस एक ओवर में पंजाब को दो बड़े झटके लगे। क्रिस गेल और कप्तान आर अश्विन के आउट होने के बाद पंजाब की बल्लेबाजी पर भारी दवाब आ गया। जिसके बाद रही-सही कसर जोफ्रा ऑचर ने करुण नायर को आउट कर निकाल दिया। इसके बाद तो पंजाब के बल्लेबाज नियमित अंतराल पर आउट होते चले गए।

लोकेश राहुल की नाकाम कोशिश-
लगातार गिर रहे विकेट के कारण पंजाब की रनगति भी कम होती गई। जिसका खामियाजा अंतिम ओवरों में राहुल को उठाना पड़ा। राहुल की मैराथन पारी के बाद भी पंजाब की टीम को जीत नहीं मिली। कप्तान अश्विन के इस फैसले के कारण टीम को हार झेलनी पड़ी।

Published on: