IPL 2018 राजस्थान और चेन्नई जब पुणे में रनों का पीछा कर रही थी तो स्टेडियम में एक निगाह ऐसी थी जो सिर्फ धोनी को निहार रही थी।
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी के लिए उनके फैन्स की दीवानगी किसी से छिपी नहीं है। दुनिया के हर कोने में धोनी के दीवानों की फौज मिल जाएगी, लेकिन पुणे में धोनी की सबसे बड़ी दिवानी दिखी है। जो शुक्रवार को राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेले गए आईपीएल मैच में टीम नहीं बल्कि सिर्फ धोनी को सपोर्ट करने पहुंची थी।
धोनी को बताया खुलेआम अपना प्यार
राजस्थान और चेन्नई जब रनों का पीछा कर रही थी तो स्टेडियम में एक निगाह ऐसी थी जो सिर्फ धोनी को निहार रही थी। स्टेडिमय में धोनी के सपोर्ट में पहुंची एक लड़की ने खुलेआम महेंद्र सिंह धोनी को अपना पहला प्यार बता दिया। इतना ही नहीं उसने अपने हाथ में एक प्लेकार्ड कड़ा हुआ था, जिसपर होने वाले फ्यूचर पार्टनर के लिए सॉरी लिखा हुआ था।
दुनिया ने देखा धोनी की सबसे बड़ी फैन
धोनी की इस लेडी फैन्स को क्रिकेट की सबसे बड़ी संस्था ICC भी नजरअंदाज नहीं कर सकी और उसने तस्वीर को ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से शेयर किया। इस तस्वीर को धोनी के टैग करते हुए टू हार्ट और स्माइल फेस विद हार्ट इमोजी भी पोस्ट किया। प्लेकार्ड पर लिखा है... सॉरी, फ्यूचर पार्टनर लेकिन एमएस धोनी ही मेरा पहला प्यार है। आई लव यू माही। ये तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है।
अब क्या सोचेंगी साक्षी?
हजारों लोगों के सामने सुपर लैडी फैन अपने लव वो इस तरह प्रपोज किया यूजर्स भी मजे लेने लगें। कुछ लोगों ने इस तरह की अपील पर धोनी की पत्नी साक्षी धोनी का क्या रिएक्शन होगा, ये दिखाने की कोशिश की है।
शुक्रवार को मैच में क्या हुआ ?
ओपनर शेन वाटसन (106) के शानदार शतक के बाद अपने गेंदबाजों के बेहतरीन गेंदबाजी की बदौलत चेन्नई सुपर किंग्स ने शुकव्रार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें संस्करण के एक मैच में राजस्थान रायल्स को 64 रन से हरा दिया। अपने नए घरेलू मैदान में खेल रही चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 204 रन का विशाल स्कोर बनाया और फिर राजस्थान को 18.3 ओवर में 140 रन पर समेटकर 64 रन से मैच जीत लिया।
चेन्नई की चार मैचों में यह तीसरी जीत है जबकि राजस्थान को पांच मैचों में तीसरी हार का सामना करना पड़ा है। राजस्थान के लिए बेन स्टोक्स ने सर्वाधिक 45 रन बनाए। चेन्नई की तरफ से दीपक चहर, शार्दुल ठाकुर, ड्वेन ब्रावो और कर्ण शर्मा ने दो-दो विकेट लिए।