
मुंबई। इंडियन प्रीमियर लीग के 11 संस्करण का आगाज अब से कुछ दिनों के बाद होना है। सभी फ्रेंचाइजी इसकी तैयारी में जोर-शोर से जुटे है। इसी बीच तीन बार की चैंपियन रही मुंबई इंडियस के लिए मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। टीम प्रबंधन की एक गलती के कारण रोहित शर्मा खफा हो गए है। इसके बाद टीम प्रबंधन ने रोहित से बात कर मामले को निपटाने में जुट चुकी है। बता दें बतौर कप्तान रोहित का टी-20 में रिकॉर्ड काफी अच्छा है। वे मुंबई इंडियस के साथ-साथ टीम इंडिया को भी कई बार महत्वपूर्ण जीत दिला चुके हैं।
क्यों नाराज हुए रोहित शर्मा -
मुंबई इंडियस ने हाल ही में अपने प्रंशसकों को खुश करने के लिए एमोजी लांच की थी। इस इमोजी में जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पंड्या, कृनाल पांड्या और रोहित शर्मा की एमोजी बनाया गया था। फ्रेंचाइजी ने इन इमोजियों को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर भी किया था। कंपनी की ओर से बनाए गए इन इमोजियों की जानकारी टीम के सदस्यों को पहले से नहीं दी गई थी। जिस कारण रोहित शर्मा भड़क उठे।
सोशल मीडिया पर जताया ऐतराज -
इमोजी बनाए जाने को लेकर कप्तान रोहित शर्मा काफी नाराज हुए। उन्होंने सोशल मीडिया पर पर ट्वीट किया कि इस तरह के चहेरे का क्या मतलब है. आप लोगों ने मुझे पहले बताया क्यों नही। इस ट्वीट के बाद मुंबई इंडियंस ने भी तुरंत जवाब दिया। उन्होंने रोहित शर्मा को जवाब देते हुए ट्वीट किया कि कप्तान हम इस मामले को पर्सनल चैट पर डिस्कस कर सकते है।
गत विजेता है मुंबई इंडियस -
मुंबई इंडियस पिछले सीजन की चैंपियन टीम हैं। इससे पहले भी मुंबई की टीम 2013 और 2015 में इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट की विजेता बनी थी। ऐसे में टीम प्रंबधन जल्द से जल्द कप्तान की नाराजगी को दूर करना चाह रही है।