
नई दिल्ली। T-20 महाकुंभ यानी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें सीजन का आगाज 23 मार्च से होगा। आईपीएल का उद्घाटन मुकाबला चेन्नई में खेला जाएगा। इस उद्घाटन मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) और रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु (आरसीबी) आमने-सामने होंगे। बता दें कि आईपीएल ने मंगलवार को इस सीजन के लिए पहले दो हफ्ते का शेड्यूल जारी कर दिया है।
23 मार्च को खेला जाएगा पहला मैच
बता दें कि आईपीएल के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर यह जानकारी दी गई है। ट्वीट में पहले 17 मैचों के कार्यक्रम के बारे में बताया गया है। ये सभी 17 मैच 23 मार्च से 5 अप्रैल के बीच खेले जाएंगे। इस सीजन में कुल 62 मैच खेले जाएंगे। इस महामुकाबले का फाइनल मैच मुंबई के वानखंडे स्टेडियम में खेला जाएगा।
11 वें सीजन में सीएसके बना विजेता
आपको बता दें कि आईपीएल के 11 वें सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने तीसरी बार ट्रॉफी अपने नाम की थी। सीएसके ने फाइनल मुकाबले में कांटे की टक्कर में सीएसके ने सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया था। इससे पहले मुंबई इंडियन भी तीन बार आईपीएल खिताब को अपने नाम करने का कारनामा कर चुकी है। हालांकि सबसे ज्यादा बार रनर-अप रहने का रिकॉर्ड सीएसके के नाम दर्ज है।
आईपीएल 12 वें सीजन के महंगे खिलाड़ी
आपको बता दें कि आईपीएल के 12वें सीजन में कई खिलाड़ियों की लॉटरी लग गई और वे अपने बेस प्राइस से कई गुना ज्यादा रेट पर बिके। इसमें वरुण चक्रवर्ती का नाम सबसे उपर है। किंग्स इलेवन पंजाब ने वरुण को 8.40 करोड़ रुपए में खरीदा है। वरुण चक्रवर्ती आईपीएल 2019 की नीलामी में सबसे ज्यादा महंगे खिलाड़ी हैं। वहीं जयदेव उनादकट भी सबसे ज्यादा महंगे बिकने वाले खिलाड़ी हैं। राजस्थान रॉयल्स ने इस खिलाड़ी को 8.40 करोड़ रुपए में खरीदा। उनादकट पिछले सीजन में 11.5 करोड़ रुपए में बिके थे। इसके अलावा इंग्लैंड के बॉलिंग ऑलराउंडर सैम करन का बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए था, लेकिन किंग्स इलेवन पंजाब ने 7 करोड़ 20 लाख रुपए में खरीदा। साथ ही कैरेबियाई टीम के धाकड़ ऑलराउंडर कार्लोस ब्रैथवेट को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 5 करोड़ रुपए में खरीदा।
Read the Latest India news hindi on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले India news पत्रिका डॉट कॉम पर.