क्रिकेट

आईपीएल नीलामी : स्मिथ को दिल्ली ने 2.20 करोड़ रुपए में खरीदा

स्मिथ का बेस प्राइस दो करोड़ रुपए था। बेस प्राइस पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने पहली बोली लगाई, जिसके बाद 20 लाख और बढ़ाकर 2.20 करोड़ रुपए में दिल्ली कैपिटल्स ने खरीद लिया। दिल्ली की टीम ने बीते सीजन में फाइनल खेला था....

less than 1 minute read
Feb 18, 2021
steve_smith.jpg

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2021 सीजन के लिए गुरुवार को चेन्नई में शुरू हुई खिलाड़ियों की नीलामी में राजस्थान रॉयल्स और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ को दिल्ली कैपिटल्स ने 2.20 करोड़ रुपए में अपने साथ जोड़ा। स्मिथ का बेस प्राइस दो करोड़ रुपए था। बेस प्राइस पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने पहली बोली लगाई, जिसके बाद 20 लाख और बढ़ाकर 2.20 करोड़ रुपए में दिल्ली कैपिटल्स ने खरीद लिया। दिल्ली की टीम ने बीते सीजन में फाइनल खेला था।

आईपीएल 13 में स्मिथ राजस्थान रॉयल्स के लिए बतौर कप्तान खेले थे, लेकिन नए सीजन के लिए क्लब ने उन्हें रिलीज कर संजू सैमसन को कप्तान बनाया है। शुरुआत में चार खिलाड़ी अनसोल्ड रहे। इनमें करुण नायर (50 लाख बेस प्राइस), एरॉन फिंच 1 करोड़) , इंग्लैंड के एलेक्स हेल्स (1.5 लाख बेस प्राइस) और इंग्लैंड के ही जेसन रॉय (2 करोड़ रुपए बेस प्राइस) शामिल हैं।

Published on:
18 Feb 2021 03:55 pm