क्रिकेट

धोनी ने आईपीएल में कमाई के मामले में कोहली और रोहित को पीछे छोड़ा, जानिए कितने करोड़ की कमाई की

-आईपीएल से मिलने वाली सैलरी से अब तक 150 करोड़ रुपए की कमाई कर चुके हैं महेन्द्र सिंह धोनी।-मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा इस लिस्ट में दूसरे और आरसीबी के कप्तान विराट कोहली तीसरे स्थान पर हैं।-2018 के बाद से महेन्द्र सिंह धोनी चेन्नई सुपर किंग्स के मालिकों से ले चुके हैं 60 करोड़ रुपए।  

2 min read
Feb 02, 2021

नई दिल्ली। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेन्द्र धोनी (MS Dhoni) का क्रिकेट कॅरियर अब तक काफी सफल रहा है। उन्होंने खेलते हुए कई कीर्तिमान अपने नाम किए है। अब आईपीएल में बतौर सैलरी मिलने वाली रकम के मामले में भी उनके नाम रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। इस मामले में धोनी ने कोहली (Virat Kohli) और रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को पीछे छोड़ दिया है। धोनी 150 करोड़ रुपए से अधिक की कमाई करने वाले पहले क्रिकेटर बन गए हैं। चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) ने उनका कॉन्ट्रैक्ट बढ़ा दिया और उन्हें सैलरी के तौर पर 15 करोड़ रुपए मिलेंगे। कॉन्ट्रैक्ट बढ़ने से पहले धोनी की कुल कमाई 137 करोड़ से ज्यादा थी।

2008 में आईपीएल के थे सबसे महंगे खिलाड़ी
वर्ष 2008 में आईपीएल में सबसे ज्यादा फीस लेने वाले खिलाड़ी रहे हैं महेन्द्र सिंह धोनी। उस साल उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स ने उन्हें 6 करोड़ रुपए में खरीदा था और टीम का कप्तान नियुक्त किया था। इसके बाद धोनी को वर्ष 2011 में 8 करोड़, 2012-13 में 8.28 करोड़, 2014-2015 में 12.05 करोड़, 2016-17 में 25 करोड़ रुपए और 2018 से 15 करोड़ रुपए बतौर सैलरी मिल रहे हैं।

2018 के बाद कमाए 60 करोड़
तीन बार की आईपीएल विजेता चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने वर्ष 2018 में सीएसके की लीग में वापसी के बाद से 60 करोड़ रुपए कमाए हैं।

कोहली और रोहित को पीछे छोड़ा
आईपीएल से कमाई के मामले में धोनी ने टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा को भी पीछे छोड़ दिया है। आईपीएल में मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित कमाई के माममले में दूसरे स्थान पर है। उनकी अब तक आईपीएल से कुल कमाई 146.06 करोड़ रुपए है। वहीं आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली इस सूची में 143.02 करोड़ रुपए की कमाई के साथ तीसरे नंबर पर हैं।

Published on:
02 Feb 2021 02:32 pm
Also Read
View All