भारत दौरा इतना आसान नहीं
ब्रॉड ने अपने कॉलम में लिखा, यह (भारत) दौरा आसान नहीं है और इस महीने के शुरू में ऑस्ट्रेलिया में ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज जीतने के बाद भारत का आत्मविश्वास सातवें आसमान पर होगा। उन्होंने आगे लिखा, मैं आपको बता सकता हूं कि ब्रिस्बेन में हुए उस निर्णायक मैच में इंग्लैंड टीम के कुछ खिलाड़ी भी टीम इंडिया के समर्थक थे। उन्होंने जो चरित्र, भावना और इच्छाशक्ति दिखाई वह अभूतपूर्व थी। चोटों के बावजूद भारत ने जो हासिल किया है, उससे दुनिया की किसी भी टीम को इस पर गर्व होगा।