दूसरी बार हुई एंजियोप्लास्टी और लगे दो स्टेंट
बेचैनी और सीने में दर्द की शिकायत के बाद बुधवार को गांगुली को अस्पताल ले जाया गया। उन्होंने मंगलवार रात को सीने में दर्द की शिकायत की थी और बुधवार सुबह भी वह अस्वस्थ महसूस कर रहे थे, उनके परिवार के सदस्यों ने उन्हें अस्पताल ले जाने का फैसला किया। गुरुवार को, अपोलो अस्पताल के अधिकारियों द्वारा जारी एक बयान में कहा गया कि आफताब खान और अश्विन मेहता, देवी शेट्टी, अजीत देसाई, सरोज मंडल और सप्तर्षि बसु जैसे डॉक्टरों एक टीम ने गांगुली का सफलतापूर्वक एंजियोप्लास्टी किया और दो स्टेंट लगाए।