क्रिकेट

RCB को हराकर केएल राहुल हुए घमंडी, 20 गेंद पर 18 रन की अपनी पारी को बताया शानदार

KL Rahul Statement : आईपीएल 2023 में रॉयल चैलेेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ आखिरी गेंद पर रोमांचक जीत हासिल करने वाली लखनऊ सुपर जाइंट्स की टीम फूली नहीं समा रही है। टीम के मेंटर गौतम गंभीर ने जहां जीत के बाद के बाद आरसीबी के फैंस को मुंह पर उंगली रख चुप कराते देखे गए थे। वहीं टीम के कप्‍तान केएल राहुल ने बेहद चौंकाने वाला बड़ा बयान दिया है।
2 min read
ipl-2023-kl-rahul-gave-a-big-statement-on-his-slow-batting-against-rcb.jpg
RCB को हराकर केएल राहुल को आया घमंड, 20 गेंद पर 18 रन की अपनी पारी को बताया शानदार।

KL Rahul Statement after Beats RCB : आईपीएल 2023 के तहत एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में लखनऊ सुपर जाइंट्स और रॉयल चैलेेंजर्स बैंगलोर के बीच 15वां मुकाबला खेला गया। आरसीबी ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ को 213 रन का बड़ा लक्ष्‍य दिया था, लेकिन आरसीबी के गेंदबाज इतने बड़े टोटल को भी बचाने में नाकाम रहे और टीम को सीजन की लगातार दूसरी हार झेलनी पड़ी। सांस रोक देने वाले इस रोमांचक मुकाबले में आखिरी गेंद पर जीत हा‍सिल करने वाला लखनऊ का खेमा इस जीत पर फूला नहीं समा रहा है। टीम के मेंटर गौतम गंभीर ने जहां जीत के बाद के बाद आरसीबी के फैंस को मुंह पर उंगली रख चुप कराते देखे गए थे। वहीं अब टीम के कप्‍तान केएल राहुल ने बेहद चौंकाने वाला बड़ा बयान दिया है।


बता दें कि आरसीबी केे विशाल लक्ष्‍य का पीछा करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से निकोलस पूरन ने आईपीएल में दूसरी सबसे तेज हॉफ सेंचुरी लगाई। पूरन ने 15 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया और 19 गेंदों पर 62 रन बनाकर आउट हुए। जबकि कप्तान केएल राहुल ने 20 गेंद खेलकर महज 18 रन ही बना सके। उन्‍होंने अपनी इस पारी को शानदार बताया है। उनके धीमे खेल की पहले भी काफी आलोचना होती रही है।

'मैंने धीमा खेलकर सही किया'

केएल राहुल का कहना है कि लगातार विकेट गिरने के चलते उन्‍होंने धीमी बल्लेबाजी की। वह अगर अधिक रन बनाते तो मेरा स्ट्राइक रेट बेहतर होता। उन्होंने कहा कि मुझे उस दौरान परिस्थिति के अनुरूप बल्लेबाजी करनी थी। मुझे लगता है कि मैंने धीमा खेलकर सही किया। उन्‍होंने उम्मीद जताई कि अगली एक-दो अच्छी पारियों से स्ट्राइक रेट ऊपर जाएगा।

यह भी पढ़ें : पाकिस्तान में ही होगा एशिया कप 2023, भारत के सामने झुकने को तैयार हुआ PCB

राहुल के चलते बाद के बल्‍लेबाजों पर बढ़ा दबाव

दरसअल, केएल राहुल की धीमी बल्‍लेबाजी के कारण बाद में बल्‍लेबाजों पर दबाव काफी बढ़ गया था। यदि उनके बाद मार्कस स्टोइनिस 30 गेंदों पर 65 रनों की और पूरन ताबड़तोड़ बल्‍लेबाजी नहीं करते लखनऊ सुपर जायंट़स की मुश्किलें बढ़ सकती थीं। हालांकि केएल राहुल ने अपनी इस जीत का श्रेय पूरन और स्टोइनिस को ही दिया है।

यह भी पढ़ें : आरसीबी को हार के बाद लगा बड़ा झटका, इस खिलाड़ी पर लगा भारी भरकम जुर्माना

Published on:
11 Apr 2023 03:57 pm
Also Read
View All
IND vs SL Test head to head: 11 साल से श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में अजेय है भारत, 2015 में मिली थी आखिरी हार, देखें रिकॉर्ड

IND vs SL: सचिन से लेकर कुंबले तक, श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट और रन बनाने वाले खिलाड़ी

WTC Final Scenario: भारत को फ़ाइनल में जगह बनाने के लिए जीतने होंगे इतने मैच, श्रीलंका से सीरीज हारने पर क्या पड़ेगा असर? समझें पूरा गणित

IND vs SL Test: सिर्फ इन तीन भारतीय खिलाड़ियों के पास है श्रीलंका में टेस्ट खेलने का अनुभव, क्या फिर बल्लेबाजों का होगा बुरा हाल?

IND vs SA: दिसंबर में दक्षिण अफ्रीका का दौरा करेगी भारतीय महिला टीम, टेस्ट और वनडे के अलावा खेले जाएंगे 3 टी20 मुक़ाबले