
भारत बनाम जापान (फोटो- IANS)
IND vs JPN T20 Match Update:भारत और जापान के बीच ऐतिहासिक टी20 मुकाबला भारतीय समयानुसार सुबह 9:30 बजे से शुरू होना था, लेकिन अब तक टॉस भी नहीं हुआ है। यह मुकाबला सानो इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाना है, लेकिन बारिश की वजह से मैदान इतना गीला है कि अब तक टॉस भी नहीं हो पाया है। BCCI ने X पर पोस्ट कर ये जानकारी दी है की आउटफील्ड के गीले होने की वजह से टॉस में देरी हुई है। ताजा अपडेट ये है कि अंपायर्स ने मैदान पर पहला मुआयना कर लिया है और मैदान उन्हें मैच शुरू कराने लायक नहीं लगा। अब दूसरा मुआयना वो भारतीय समयानुसार सुबह 10.45 पर करने आएंगे।
भारत और जापान की मेंस क्रिकेट टीम के बीच ऐतिहासिक मुकाबले से पहले सानो इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में सोमवार को तेज बारिश हुआ थी। इसकी वजह से भारत का ट्रेनिंग सेशन भी रद्द कर दिया गया। आपको बता दें कि जापान पहली बार किसी आईसीसी की फुल मेंबर टीम के खिलाफ मुकाबला करने जा रही है। दूसरी ओर भारतीय टीम तीन बार की वर्ल्ड चैंपियन है। भारत ने 2007 में अपना पहला खिताब जीता था। उसके बाद 2024 और 2026 में लगातार दो खिताब जीते हैं।
संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शिवम दुबे, इशान किशन, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, यश ठाकुर, जसप्रित बुमरा, अर्शदीप सिंह, वाशिंगटन सुंदर, विप्रज निगम और वैभव सूर्यवंशी।
केंडेल कादोवाकी-फ्लेमिंग (कप्तान), शिराई पटमोर (विकेटकीपर), एलेस्टर फ्लेमिंग, बेंजामिन इटो डेविस, रेओ सकुरानो थॉमस, कोहेई कुबोटा, वतरू मियाउची, डेक्लान सुजुकी, इब्राहिम ताकाहाशी, मकोतो तानियामा, लाचलान यामामोटो-लेक, त्सुयोशी तकादा, चार्ली हारा-हिंज, शोमा स्लेटर और जेक कुसुदा-नायरन।
आपको बता दें कि जापान में पारंपरिक रूप से क्रिकेट नहीं खेला जाता था, लेकिन अब तेजी से इस खेल को युवा अपना रहे हैं। सिर्फ जापान ही नहीं क्रिकेट धीरे धीरे हर देश में लोकप्रिय हो रहा है। यह वजह है कि टी20 वर्ल्डकप को 20 टीमों के बढ़ाकर 24-32 करने की बात चल रही है।
भारतीय टीम को इस मुकाबले के बाद एशियन गेम्स मेंस क्रिकेट टूर्नामेंट में हिस्सा लेना हा, जहां उनका मुकाबला सीधे क्वार्टरफाइनल में होगा। टीम इंडिया को एशियन गेम्स का दूसरा गोल्ड मेडल जीतने के लिए सिर्फ 3 मैच जीतने होंगे।
Updated on:
22 Sept 2026 10:21 am
Published on:
22 Sept 2026 09:30 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
