22 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

INDW vs SLW: गोल्ड मेडल मैच में शेफाली वर्मा का आया तूफान, टी20 क्रिकेट इतिहास में ऐसा करने वाली बन गईं पहली खिलाड़ी

India Women vs Sri Lanka Women, Asian Games 2026: भारत बनाम श्रीलंका गोल्ड मेडल मुकाबले में शेफाली वर्मा ने बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया। 10 रन बनाते ही वह एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा टी20 रन बनाने वाली खिलाड़ी बन गईं और उन्होंने लौरा वोल्वार्ड्ट का रिकॉर्ड तोड़ दिया।
2 min read
Google source verification
Shafali Verma

शेफाली वर्मा (फोटो- IANS)

Shafali Verma World Breaking Inning vs SLW: भारत और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे वूमेंस एशियन गेम्स क्रिकेट टूर्नामेंट के गोल्ड मेडल मुकाबले में शेफाली वर्मा ने इतिहास रच दिया है। इस मुकाबले में उन्होंने जैसे ही 10 रन के आंकड़े को छूआ, वह एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा टी20 रन बनाने वाली दुनिया की पहली खिलाड़ी बन गईं। उन्होंने साउथ अफ्रीका की कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने इसी साल अब तक 824 रन बनाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था। शेफाली वर्मा अर्धशतक से चूक गईं और 48 रन के स्कोर पर पवेलियन लौटीं। उन्होंने अपनी पारी में 3 छक्के लगाए।

शेफाली वर्मा को अभी इस साल कई और मैच खेलने हैं और उम्मीद है कि वह 1000 रन बनाने वाली पहली क्रिकेटर भी बन जाएंगी। इसके अलावा शेफाली वर्मा एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर चुकी हैं। बांग्लादेश के खिलाफ उन्होंने 35 छक्कों तक का अपना आंकड़ा पहुंचाया था और अब श्रीलंका के खिलाफ 3 छक्के और लगाकर अपने आंकड़े को उन्होंने 38 तक पहुंचा दिया है।

महिला T20I में एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा छक्के

छक्केखिलाड़ीसालहर छक्के के लिए गेंदें
38शेफाली वर्मा202614.31
32चमारी अट्टापट्टू202417.75
25चमारी अट्टापट्टू202619.84
25हरमनप्रीत कौर201821
21सोफी डिवाइन201815.62
21सोफी डिवाइन202018.52
21फातिमा सना202615.76

महिला T20I में एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा रन

शेफाली इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी भी हैं। उन्होंने 3 मैचों में 188 रन बनाए हैं, जिसमें 14 छक्के शामिल हैं। शेफाली ने बांग्लादेश के खिलाफ एशियन गेम्स के सेमीफाइनल में 100 रन की नाबाद पारी खेली थी। उससे पहले उन्होंने पहले मुकाबले में जापान के खिलाफ 15 गेंदों में 40 रन बनाए थे। खिताबी मुकाबले में शेफाली ने 29 गेंदों में 3 चौके और 3 छक्कों की मदद से 48 रन की पारी खेली। शेफाली ने गोल्ड मेडल मैच में शानदार शुरुआत दी और पहले विकेट के लिए स्मृति मंधाना के साथ 99 रन की साझेदारी की। स्मृति मंधाना ने

रनखिलाड़ीटीमसाल
863शेफाली वर्माभारत2026
824लौरा वोल्वार्ड्टदक्षिण अफ्रीका2026
800नताशा माइल्सहांगकांग2026
779ईशा ओजायूएई2025
779यास्मिन दासवानीहांगकांग2026
763स्मृति मंधानाभारत2024

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग

Asian Games 2026