22 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मैच शुरू होते ही जापानी खिलाड़ी ने बना दिया रिकॉर्ड, टीम इंडिया के खिलाफ ऐसा करने वाले सिर्फ तीसरे क्रिकेटर

Japan vs India 1st T20I: जापान के युवा क्रिकेटर चार्ली हारा-हिन्ज़े ने 17 साल 357 दिन की उम्र में भारत के खिलाफ T20I खेलकर खास उपलब्धि हासिल की।
2 min read
Google source verification
India vs japan 1st t20 match record.

श्रेयस अय्यर और जापान के कप्तान केंडल कडोवाकी-फ्लेमिंग (Photo- IANS)

Japan vs India: जापान और भारत के बीच पहला ऐतिहासिक टी-20 इंटरनेशनल मुकाबला खेला जा रहा है। वर्षा बाधित इस मुकाबले में जापान के चार्ली हारा-हिन्जे ने अपने नाम उपलब्धि जोड़ ली है। दरअसल, 17 साल 357 दिन की उम्र में भारत के खिलाफ खेलने वाले वे तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं।

वैसे भारत के खिलाफ T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में खेलने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ियों की सूची में नेपाल के गुलशन झा सबसे आगे हैं। उन्होंने महज 17 साल 228 दिन की उम्र में भारत के खिलाफ T20I मुकाबला खेला था।

इस सूची में नामीबिया के मैक्स हेनिगो दूसरे स्थान पर हैं, जिन्होंने 17 साल 341 दिन की उम्र में भारत के खिलाफ T20I खेला। जापान के चार्ली हारा-हिन्जे ने 17 साल 357 दिन की उम्र में भारत के खिलाफ मैदान पर उतरकर तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं अफगानिस्तान के नूर अहमद ने 19 साल 11 दिन और जिम्बाब्वे के तेंदई चतारा ने 19 साल 105 दिन की उम्र में भारत के खिलाफ T20I मुकाबला खेला।

भारत के खिलाफ T20I खेलने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी

स्थानखिलाड़ीदेशउम्र
1गुलशन झानेपाल17 साल 228 दिन
2मैक्स हेनिगोनामीबिया17 साल 341 दिन
3चार्ली हारा-हिन्जेजापान17 साल 357 दिन
4नूर अहमदअफगानिस्तान19 साल 11 दिन
5तेंदई चताराजिम्बाब्वे19 साल 105 दिन

बारिश की वजह से 5-5 ओवर का मुकाबला

भारत ने मंगलवार को सानो इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड पर जापान के खिलाफ टॉस जीता और पहले बैटिंग का फैसला किया। बारिश की वजह से टॉस देरी से हुआ। इसकी वजह से यह मुकाबला प्रति पारी पांच ओवर का हुआ। यहां बता दें कि एशियन गेम्स में मौजूदा चैंपियन के तौर पर उतरने से पहले भारतीय मेंस टीम जापान के खिलाफ यह एकमात्र टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने उतरी। इस मैच में वैभव सूर्यवंशी को भारतीय प्लेइंग-11 में जगह नहीं मिली।

टी20 क्रिकेट में अभिषेक शर्मा के नाम अनचाहा रिकॉर्ड

जापान के खिलाफ एक मात्र टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में पहली गेंद पर अभिषेक शर्मा आउट हो गए। इसके साथ भारतीय बल्लेबाज अभिषेक शर्मा के नाम टी20 क्रिकेट में एक अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। साल 2026 में वह अब तक 10 बार बिना खाता खोले आउट हो चुके हैं। इसके साथ ही वह एक कैलेंडर वर्ष में टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

इस लिस्ट में अफगानिस्तान के राशिद खान और पाकिस्तान के शादाब खान संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं। राशिद 2019 में और शादाब 2024 में 9-9 बार बिना खाता खोले आउट हुए थे।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग