22 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IND-W vs SL-W, Asian Games 2026: गोल्ड मेडल मैच में स्मृति मंधाना का तूफानी अर्धशतक, भारत ने एशियन गेम्स का बनाया सबसे बड़ा स्कोर

India Women vs Sri Lanka Women: भारत ने श्रीलंका को जीत के लिए 217 रन का लक्ष्य दिया है। भारत ने 3 विकेट के नुकसान पर 216 रन बनाए
2 min read
Google source verification
India vs Sri Lanka Final Women's Asian Games 2026

स्मृति मंधाना, भारतीय महिला क्रिकेटर (Photo Credit - IANS)

India Women vs Sri Lanka Women: India Women vs Sri Lanka Women: भारत और श्रीलंका के बीच एशियन गेम्स का फाइनल मुकाबला कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेला जा रहा है। एशियन गेम्स के गोल्ड मेडल मैच में भारत ने श्रीलंका को जीत के लिए 217 रन का लक्ष्य दिया है। भारत ने फाइनल मुकाबले में निर्धारित 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 216 रन बनाए। यह एशियन गेम्स में किसी भी टीम द्वारा बनाया गया सबसे बड़ा स्कोर है।

भारतीय ओपनिंग जोड़ी ने दिलाई शानदार शुरुआत

भारत ने श्रीलंका के खिलाफ टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना की भारतीय ओपनिंग जोड़ी ने टीम को शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों ने मैदान के चारों ओर आकर्षक स्ट्रोक लगाए। दोनों की आक्रामक बल्लेबाजी का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पहले विकेट के लिए 10 ओवर में 99 रन की साझेदारी की।

शेफाली वर्मा अपने 22वें अर्धशतक से चूकीं

भारत का पहला विकेट शेफाली वर्मा के तौर पर गिरा। शेफाली ने 29 गेंद में ताबड़तोड़ 48 रन बनाए, जिसमें 3 चौके और 3 छक्के शामिल थे। इस तरह शेफाली वर्मा महिला टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेटर में अपने 22वें अर्धशतक से चूक गई। शेफाली के बाद कप्तान हरमनप्रीत कौर ने मैदान पर उतरी। स्मृति मंधाना के साथ मिलकर उन्होंने पारी को आगे बढ़ाया। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 42 रन की साझेदारी हुई। हरमनप्रीत कौर 19 रन बनाकर आउट हुईं।

ऋचा घोष ने बनाए नाबाद 49 रन

कप्तान हरमनप्रीत कौर के आउट होने के बाद ऋचा घोष बल्लेबाजी के लिए उतरीं। ऋचा और स्मृति मंधाना की जोड़ी ने तीसरे विकेट के लिए 21 रन जोड़े। स्मृति मंधाना 45 गेंद में 5 चौके और 7 छक्के संग 79 रन बनाकर आउट हुईं। इसके बाद ऋचा घोष और भारतीय फुलमाली ने टीम के स्कोर को निर्धारित 20 ओवर में 3 विकेट पर 216 रन तक पहुंचाया। ऋचा घोष 22 गेंद में 6 चौके और 3 छक्के संग 49 रन बनाकर नाबाद रहीं, जबकि भारतीय फुलमाली 7 रन बनाकर नॉटआउट रहीं।

स्मृति मंधाना-शेफाली वर्मा की जोड़ी ने बनाया रिकॉर्ड

एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में श्रीलंका के खिलाफ भारतीय महिला क्रिकेट की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली। अर्धशतकीय पारी के दौरान मंधाना ने इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 11 हजार रन पूरे किए। इस मुकाम तक पहुंचने वाली वह पहली महिला क्रिकेटर बन गई हैं।

मुकाबले में मंधाना और शेफाली वर्मा की सलामी जोड़ी ने भी खास रिकॉर्ड बनाया। दोनों ने टी20 इंटरनेशनल में बतौर ओपनिंग जोड़ी 4,000 रन पूरे कर लिए। टी20 क्रिकेट के सबसे छोटे अंतरराष्ट्रीय फॉर्मेट में किसी भी विकेट के लिए सर्वाधिक रन जोड़ने वाली जोड़ी का रिकॉर्ड भी मंधाना और शेफाली के नाम दर्ज है। शेफाली वर्मा के लिए भी 2026 शानदार रहा है। वह इस साल टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज बन गई हैं।

इससे पहले एशिया कप 2026 के फाइनल में भी भारतीय महिला टीम ने श्रीलंका को मात देकर खिताब अपने नाम किया था। अब एशियन गेम्स के फाइनल में भी दोनों टीमों के बीच मुकाबला भारतीय क्रिकेट के लिए कई रिकॉर्ड लेकर आया है।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग

Asian Games 2026