22 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IND vs JPN: जापान के खिलाफ सिर्फ 32 रन बना पाई टीम इंडिया, संजू सैमसन-ईशान किशन फ्लॉप, अभिषेक शर्मा का नहीं खुला खाता

India vs Japan T20I: भारत और जापान के बीच बारिश से बाधित मुकाबले में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 ओवर में 4 विकेट खोकर 32 रन बनाए। भारतीय टीम का कोई भी बल्लेबाज 20 रन के आंकड़े तक नहीं पहुंच सका।
2 min read
Google source verification
Sunil Gavaskar on Ishan Kishan vs Sanju Samson

भारतीय सलामी बल्‍लेबाज अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन। (फोटो सोर्स: IANS)

IND vs JPN T20 Match: भारतीय टीम ने जापान के खिलाफ बारिश से बाधित मुकाबले में पांच ओवर में चार विकेट खोकर 32 रन बनाए। अब जापान को इस मुकाबले में जीतने के लिए 33 रन का लक्ष्य मिला है। इस मुकाबले में भारतीय टीम का एक भी बल्लेबाज 20 रन के आंकड़े को भी नहीं छू सका। टीम इंडिया के लिए सबसे ज्यादा रन कप्तान श्रेयस अय्यर ने बनाए, जिससे टीम इंडिया 30 के पार पहुंच सकी। 3 घंटे देरी से शुरू हुए इस मुकाबले को 20 ओवर से घटाकर 5 ओवर का कर दिया गया और बारिश होने की वजह से गेंदबाजों को पिच से काफी मदद मिली, जिससे रन बनाना बेहद मुश्किल हो गया।

अभिषेक शर्मा का नहीं खुला खाता

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत खराब रही। अभिषेक शर्मा बिना खाता खोले आउट हो गए, तो संजू सैमसन ने सात गेंद में 9 रन बनाए। इसके बाद ईशान किशन 6 गेंद का सामना करने के बाद सिर्फ तीन रन बना सके। कप्तान श्रेयस अय्यर ने सबसे ज्यादा 12 गेंद में 16 रन की पारी खेली।

पांच ओवर में जो भारतीय टीम कम से कम 70-80 रन बनाने का दम रखती है, वह सिर्फ 32 रन बना सकी और इस दौरान सिर्फ दो चौके लगे। पहला चौका संजू सैमसन ने लगाया और दूसरा चौका कप्तान श्रेयस अय्यर ने लगाया। तिलक वर्मा तीन गेंद का सामना करने के बाद सिर्फ एक रन बना सके, तो शिवम दुबे एक गेंद खेले, लेकिन खाता नहीं खुला।

चार्ली हरहिंजे ने दो ओवर में 17 रन देकर दो विकेट चटकाए, तो वहीं इब्राहिम टाकाहासी ने दो ओवर में 13 रन देकर एक और बेंजामिन ईटो डेविस ने एक ओवर में दो रन देकर एक विकेट हासिल किया।

इस मुकाबले में भारतीय टीम अपने मजबूत प्लेइंग 11 के साथ उतरी। मैच से पहले उम्मीद की जा रही थी कि वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग 11 में शामिल किया जाएगा लेकिन ऐसा हुआ नहीं। श्रेयस अय्यर ने अभिषेक शर्मा-संजू सैमसन की ओपनिंग जोड़ी के साथ मैच में उतरने का फैसला किया। हालांकि मैच में दोनों ही कुछ खास नहीं कर सके। अब देखना ये होगा कि एशियन गेम्स के मुकाबलों के दौरान टीम इंडिया की प्लेइंग में में कोई बदलाव होता है या नहीं।