क्रिकेट

IPL 2024: ‘सीजन के बीच में कप्तानी छोड़ देंगे धोनी’, CSK के दिग्गज ने किया चौंकाने वाला दावा

अंबाती रायडू ने दावा करते हुए कहा कि महेंद्र सिंह धोनी कुछ मैचों के बाद ही चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी छोड़ सकते हैं। रायडू ने कहा, 'अगर धोनी आईपीएल से संन्यास लेने का फैसला करते हैं तो चेन्नई टीम के लिए परिवर्तन लाने वाला दौर होगा।'
2 min read
• •
Updated: 16 Mar 2024, 12:45 PM IST
dhoni_captaincy_.jpg

MS Dhoni, Indian Premier League 2024: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का 17वां सीजन 22 मार्च से 26 मई के बीच खेला जाएगा। इस सीजन का पहला मुक़ाबला पांच बार की चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के बीच खेला जाएगा। इस मैच से पहले CSK के पूर्व बल्लेबाज अंबाती रायुडू ने एक बड़ा दावा किया है। रायुडू का मानना है कि महेंद्र सिंह धोनी सीजन के बीच में ही कप्तानी छोड़ देंगे।

स्टार स्पोर्ट्स प्रेस रूम' के दौरान रायडू ने दावा करते हुए कहा कि धोनी कुछ मैचों के बाद ही टीम की कप्तानी छोड़ सकते हैं। उन्होंने कहा, 'धोनी अगर आईपीएल से संन्यास लेने का फैसला करते हैं तो चेन्नई टीम के लिए परिवर्तन लाने वाला दौर होगा। लेकिन अगर वे आगे भी खेलना चाहते हैं तो वे किसी और को कप्तान बना 'इंपैक्ट प्लेयर' के रूप में आगे खेल सकते हैं।' रायडू ने आगे कहा, 'मैं व्यक्तिगत रूप से चाहूंगा कि वह एक कप्तान के रूप में देखे जाएं।'

धोनी किस पोजीशन पर बल्लेबाजी करेंगे क्या वे खुद को ऊपरी क्रम में प्रमोट करेंगे, इसपर चर्चा करते हुए रायुडू ने कहा, 'धोनी भाई के बारे में आप कभी नहीं जानते, लेकिन उन्हें जानने के बाद और पिछले कुछ सीज़न में जो हुआ है, मुझे उस पर संदेह है। वह खुद को ऊपरी क्रम में प्रमोट करेंगे। लेकिन शीर्ष क्रम में नहीं। कॉनवे के चोटिल होने के बाद वे किसी युवा खिलाड़ी को प्रमोट कर सकते हैं। मुझे यकीन है कि अपनी बल्लेबाजी से वह खुद को एक या दो बार ऊपर प्रमोट कर सकते हैं।'

यह भी पढ़ें : भारत में नहीं खेला जाएगा IPL का दूसरा चरण! BCCI यहां कराएगा बचा हुआ टूर्नामेंट

उन्होंने आगे धोनी की सराहना करते हुए कहा, 'वह टीम और खिलाड़ियों को देखते हैं कि वे कैसे चल रहे हैं, कौन तैयार है कौन तैयार नहीं है, फिर वह चुपचाप अपने 12-13 खिलाड़ियों को भर देते हैं और उन्हें पूरे सीजन के लिए स्थिर रखते हैं।'

रायुडू ने यह भी कहा कि उन्हें इसमें कोई संदेह नहीं है कि धोनी इस पूरे सीजन में सीएसके के लिए खेलेंगे, उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि अगर उन्होंने इस सीजन में खेलने का फैसला किया है और अगर वह 10 फीसदी भी फिट हैं, तो वह निश्चित रूप से पूरा सीजन खेलेंगे। चोट उन्हें खेल से बाहर नहीं रखेगी और उन्होंने कई चोटों के बावजूद खेला है। यहां तक कि पिछले सीज़न के दौरान भी वह घुटने की बहुत बुरी चोट के साथ खेल रहे थे, इसलिए मुझे नहीं लगता कि कोई भी चीज़ उन्हें इस पूरे सीज़न में खेलने से रोक सकती है।'

Published on:
Also Read
View All
IPL 2027 में दिल्ली कैपिटल्स को मिल सकता है नया कप्तान, अक्षर पटेल को लेकर सामने आई चौंकाने वाली रिपोर्ट

ललित मोदी के बाद नेस वाडिया ने भी मिलाए जूही चावला के सुर में सुर, IPL में बड़े बदलाव की कर डाली मांग

U19 Asia Cup 2026: एशिया कप में आज भारत-पाकिस्तान के मुकाबले, दोनों जीते तो फिर फाइनल में होगी चिरप्रतिद्वंद्वियों की महाभिड़ंत, जानें कब-कहां खेले जाएंगे मैच

IND vs NZ: न्यूजीलैंड की टीम में फिर 2 बड़े बदलाव, भारत के खिलाफ वनडे इंटरनेशनल डेब्‍यू को तैयार 5 गेंद पर 5 विकेट लेने वाला गेंदबाज

SMAT 2026-27: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए पंजाब टीम का ऐलान, रमनदीप सिंह बने कप्तान