
Indian Premier League 2024: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का 17वां सीजन जल्द शुरू होने वाला है। लोकसभा चुनावों के चलते इस बार आईपीएल 22 मार्च से 26 मई के बीच खेला जाएगा। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने चुनावों के मद्देनजर शुरुआती दो हफ्तों का कार्यक्रम घोषित किया है। बीसीसीआई बाकी का शेड्यूल चुनावों की घोषणा के बाद जारी करेगा। लेकिन अब खबर आ रही है कि बोर्ड आईपीएल 2024 के दूसरे चरण का आयोजन भारत से बाहर करने पर विचार कर रहा है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक बीसीसीआई के कुछ सीनियर अधिकारी इस समय यूएई के दौरे पर हैं और बचा हुआ टूर्नामेंट वहां आयोजित किया जा सकता है। यह फैसला इसलिए लिया जा रहा है क्योंकि लोकसभा चुनाव के तारीख आईपीएल के दूसरे चरण से टकरा सकती हैं। लोकसभा चुनाव की घोषणा आज यानि 16 मार्च को हो सकती हैं। इसपर अंतिम फैसला चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद ही लिया जाएगा।
बीसीसीआई लीग को भारत में ही आयोजित करना चाहता था। इससे पहले आईपीएल के चेयरमैन अरुण धूमल ने अपने बयान में कहा था कि आईपीएल 2024 का पूरा टूर्नामेंट भारत में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा तह कि आईपीएल का इस बार का शेड्यूल लोकसभा चुनाव को देखते हुए तैयार किया जाएगा। लेकिन लगता है अब बात बनती नहीं दिख रही है।
यह भी पढ़ें : IPL 2024: बदले हुए कप्तानों के साथ उतरेंगी ये पांच टीम, तीसरा नाम चौंकाने वाला
गौरतलब है कि इस साल मार्च से मई के बीच आम चुनाव होने हैं। ऐसे में आईपीएल के मुकाबले और चुनावों के दौरान सुरक्षा इंतजामों में संतुलन बना रहे और लॉ एंड ऑर्डर में किसी तरह की समस्या न इसका विशेष ध्यान रखा जाएगा। इससे पहले 2009 में आईपीएल पूरी तरह से विदेश में खेला गया था। उस साल आम चुनाव के चलते दक्षिण अफ्रीका में इसका आयोजन किया गया था। जबकि 2014 में लोकसभा चुनाव के कारण कुछ मुकाबले यूएई में खेले गए थे। हालांकि, 2019 में आम चुनाव के बावजूद भारत में टूर्नामेंट आयोजित किया गया था।
Published on:
16 Mar 2024 12:04 pm

बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
