क्रिकेट

DC vs MI: सिर्फ 50 लाख में यह खिलाड़ी दिल्ली में हुआ शामिल, मुंबई के करोड़पतियों पर पड़ा भारी, ठोक दी सबसे तेज फिफ्टी

DC vs MI: ऑस्ट्रेलिया के जैक फ्रेसर मैकगर्क ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ तबाही मचा दी और सिर्फ 27 गेंदों में 6 छ्क्के और 11 चौकों की मदद से 84 रन कूट डाले। उन्होंने इस सीजन की सबसे तेज फिफ्टी भी ठोक दी।

2 min read
Jake Mcgurk Fastest IPL 2024 Fifty

Jake Fraser-McGurk Fastets IPL 2024 Fifty: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के 43वें मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के जैक फ्रेसर मैकगर्क ने सिर्फ 15 गेंदों में अर्धशतक ठोक दिया। पहले ओवर में उन्होंने ल्युक वुड को 19 रन मारे। तीसरे ओवर में नुवान थुसारा को 4 चौके लगाकर 18 रन बटोरे। चौथे ओवर की दूसरी गेंद पर पीयूष चावला की गेंद पर छक्का लगाकर उन्होंने अपना अर्धशतक पूरा किया। यह इस सीजन का सबसे तेज अर्धशतक है।

जैक फ्रेसर मैकगर्क को साउथ अफ्रीका के लुंगी एनगिडी के चोटिल होने के बाद सिर्फ 50 लाख देकर टीम में शामिल किया गया था। इस ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ने मुंबई के करोड़पति गेंदबाजों जमकर धोया और आईपीएल इतिहास ता तीसरा सबसे तेज अर्धशतक लगा दिया। मैकगर्क को पीयूष चावला ने मोहम्मद नबी के हाथों कैच कराकर पवेलियन की राह दिखाई। उन्होंने 27 गेंदों में 11 चौके और 6 छक्कों की मदद से 84 रन की पारी खेली।

IPL इतिहास के पावरप्ले में सबसे ज्यादा रन

मैकगर्क की इस पारी की बदौलत दिल्ली ने पावरप्ले में ही 92 रन कूट दिए। जिसमें मैकगर्क का तूफानी अर्धशतक शामिल था। यही नहीं उन्होंने पॉवरप्ले में 24 गेंदों का सामना किया और 78 रन बनाए। वह आईपीएल के इतिहास में पावरप्ले में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज भी बन गए। साल 2014 में चेन्नई सुपर किंग्स के सुरेश रैना ने 87 रन बनाए थे तो इसी साल सनराइजर्स हैदराबाद के ट्रेविस हेड ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 84 रन बना डाले थे।

DC के इतिहास की सबसे तेज फिफ्टी

मैकगर्क ने इस सीजन दूसरी बार 15 गेंदों में अर्धशतक जड़ा है। इससे पहले उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 15 गेंदों में ही अर्धशतक लगाया था। दिल्ली कैपिटल्स के लिए आईपीएल के इतिहास में सबसे तेज अर्धशतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में यह ऑस्ट्रेलियाई सबसे आगे है। क्रिस मॉरिस ने 17 गेंद में गुजरात लायंस के खिलाफ 2016 में अर्धशतक लगाया था तो 2019 में कप्तान ऋषभ पंत ने 18 गेंदों में फिफ्टी ठोक दी थी।