क्रिकेट

KKR vs SRH: आज रात कोलकाता बनाम हैदराबाद का मुकाबला, आंकड़ों से जानें कौन किससे बेहतर

KKR vs SRH Head to Head: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का तीसरा मुकाबला आज 23 मार्च को रात 7.30 बजे से कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच ईडन गार्डन में खेला जाएगा। इस मैच से पहले जानते हैं दोनों का हेड टू हेड रिकॉर्ड कैसा है?
2 min read
kkr_vs_srh_head_to_head.jpg

KKR vs SRH Head to Head: आईपीएल 2024 का तीसरा मुकाबला आज शनिवार 23 मार्च को कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। ये मुकाबला रात 7.30 बजे से कोलकाता के ईडन गार्डन में होगा। इससे पहले सात बजे मैच का टॉस होगा। इस मैच में सबकी निगाहें एकबार फिर सबकी नजरें युवा खिलाड़ी रिंकू सिंह पर होंगी, जिन्‍होंने पिछले सीजन में विस्‍फोटक बल्‍लेबाजी से सभी का ध्‍यान अपनी ओर खींचा था और टीम इंडिया में भी जगह बनाने में भी कामयाब रहे। इस अहम मैच से पहले जानते अब तक आईपीएल में दोनों में से किसका पलड़ा भारी रहा है?


कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद हेड टू हेड रिकॉर्ड

केकेआर की कमान जहां श्रेयस अय्यर के हाथ में होगी तो वहीं एसआरएच की अगुवाई पैट कमिंस करेंगे। कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो आईपीएल के इतिहास में दोनों का आमना-सामना अभी तक कुल 25 बार हुआ है। इनमें से केकेआर ने 16 मैचों में जीत दर्ज की है तो एसआरएच ने 9 मुकाबले अपने नाम किए हैं। इस तरह आंकड़ों में अभी तक केकेआर का पलड़ा भारी नजर आ रहा है।

कोलकाता नाइट राइडर्स फुल स्‍क्‍वॉड

फिलिप साल्ट (विकेटकीपर), वेंकटेश अय्यर, श्रेयस अय्यर (कप्‍तान), नितीश राणा, आंद्रे रसेल, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, सुनील नरेन, मिशेल स्टार्क, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, मनीष पांडे, श्रीकर भरत, मुजीब उर रहमान, अनुकूल रॉय, रहमानुल्लाह गुरबाज़, चेतन सकारिया, शेरफेन रदरफोर्ड, वैभव अरोरा, दुशमंथा चमीरा, अंगकृष रघुवंशी, साकिब हुसैन और सुयश शर्मा।

यह भी पढ़ें : ईडन गार्डन की घास वाली पिच पर भिड़ेंगे KKR और SRH, जानें किसे होगा फायदा

सनराइजर्स हैदराबाद फुल स्‍क्‍वॉड

मयंक अग्रवाल, ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, एडेन मार्कराम, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, अब्दुल समद, पैट कमिंस (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन, उमरान मलिक, राहुल त्रिपाठी, ग्लेन फिलिप्स, जयदेव उनादकट, अनमोलप्रीत सिंह, उपेन्द्र यादव, मयंक मारकंडे, जे सुब्रमण्यन, सनवीर सिंह, फजलहक फारूकी, मार्को यानसेन, शाहबाज अहमद, आकाश महाराज सिंह और नितीश रेड्डी।

यह भी पढ़ें : IPL 2024 के सभी मैच नहीं खेलेंगे एमएस धोनी, दिग्गज ने बताई वजह

Published on:
23 Mar 2024 02:31 pm
Also Read
View All
IND vs SL: घर के बाहर टीम इंडिया के खिलाफ श्रीलंका का पलड़ा भारी, एशियन गेम्स सेमीफाइनल से पहले जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड

बांग्लादेश की टीम भी बिना खेले सेमीफाइनल में पहुंची, लगातार 6 मैच रद्द होने से बिगड़ गया क्वार्टरफाइनल का खेल

Asian Games 2026: अफगानिस्‍तान को हराने के बाद अब बड़ा उलटफेर कर सकती है नेपाल, क्‍या श्रीलंका होगी अगला शिकार?

Asian Games 2026 में क्वार्टर फाइनल से पहले बांग्लादेश को बड़ा झटका, बुखार के चलते बाहर हुए नजमुल हुसैन शांतो

वेस्‍टइंडीज के खिलाफ दूसरे ODI में रोहित शर्मा के निशाने पर 6 बड़े रिकॉर्ड, खतरे में यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल का कीर्तिमान