क्रिकेट

IPL 2024: पंजाब किंग्स को आज घर में चुनौती देगी दिल्ली कैपिटल्स, जानें कौन किस पर भारी

PBKS vs DC Head to Head: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का दूसरा मुकाबला आज 23 मार्च को पंजाब किंग्‍स और दिल्‍ली कैपिटल्‍स के बीच चंडीगढ़ में खेला जाएगा। इस मैच से पहले जानते अब तक आईपीएल में दोनों में से किसका पलड़ा भारी रहा है?

2 min read
pbks_vs_dc_head_to_head.jpg

PBKS vs DC Head to Head: आईपीएल 2024 का दूसरा मुकाबला आज शनिवार को पंजाब किंग्‍स और दिल्‍ली कैपिटल्‍स के बीच खेला जाएगा। ये मुकाबला दोपहर 3.30 बजे से चंडीगढ़ के मुल्लानपुर स्थित राजा यादवेंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में शुरू होगा। इससे पहले तीन बजे मैच का टॉस होगा। इस मैच में सबकी निगाहें ऋषभ पंत पर होंगी, जो 15 माह बाद वापसी के साथ दिल्‍ली की कमान संभालते नजर आएंगे। वहीं, दूसरी तरफ पंजाब किंग्‍स शिखर धवन की अगुवाई में उतरेगी। इस मैच से पहले जानते अब तक आईपीएल में दोनों में से किसका पलड़ा भारी रहा है?


पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स का हेड टू हेड रिकॉर्ड

पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच अब तक इंडियन प्रीमियर लीग के हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो दोनों के बीच कुल 32 मुकाबले खेले हैं। इनमें से पंजाब किंग्स और दिल्‍ली कैपिटल्‍स दोनों ने 16-16 मैचों में जीत दर्ज की है। आईपीएल 2023 में दोनों के बीच खेले गए दो मुकाबलों में पंजाब किंग्स की टीम ने ही जीत दर्ज की थी। हालांकि की पिछली बार दिल्‍ली की कमान डेविड वॉर्नर के हाथ में थी।

दिल्ली कैपिटल्स का फुल स्क्वाड

डेविड वार्नर, पृथ्वी शॉ, मिशेल मार्श, ऋषभ पंत (कप्तान), शाई होप (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, ललित यादव, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, एनरिक नॉर्टजे, खलील अहमद, इशांत शर्मा, रिकी भुई, झे रिचर्डसन, प्रवीण दुबे, रसिख डार सलाम, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, सुमित कुमार, कुमार कुशाग्र, ट्रिस्टन स्टब्स, यश ढुल, विक्की ओस्तवाल, अभिषेक पोरेल, स्वास्तिक चिकारा।

यह भी पढ़ें : PBKS vs DC: बल्ले से बरसेंगे रन या गेंदबाज बरपाएंगे कहर, जानें पिच का हाल

पंजाब किंग्स का फुल स्क्वाड

शिखर धवन (कप्तान), प्रभसिमरन सिंह, जॉनी बेयरस्टो, सिकंदर रजा, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), सैम कुरेन, हर्षल पटेल, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह, कैगिसो रबाडा, हरप्रीत बराड़, नाथन एलिस, शिवम सिंह, क्रिस वोक्स, लियाम लिविंगस्टोन, रिले रोसौव, हरप्रीत सिंह भाटिया, ऋषि धवन, शशांक सिंह, तनय त्यागराजन, आशुतोष शर्मा, अथर्व तायदे, विधाथ कावेरप्पा, प्रिंस चौधरी, विश्वनाथ सिंह।

यह भी पढ़ें :ऋषभ पंत पर होंगी आज सबकी निगाहें, जानें कैसी होगी प्लेइंग 11

Published on:
23 Mar 2024 11:28 am
Also Read
View All
IND vs AFG: विराट कोहली की चोट को लेकर मोर्ने मोर्कल ने दिया बयान, कहा – युवा खिलाड़ियों के पास क्षमता साबित करने का बड़ा अवसर

छोले कुलचे बेचने वाले का बेटा अब टीम इंडिया के लिए लगाएगा चौके-छक्के, अंडर-19 क्रिकेट टीम में अर्जुन का चयन

Kane Williamson एक्टिव खिलाड़ियों में दूसरे सबसे ज्यादा औसत वाले, सचिन-द्रविड़ जैसे दिग्‍गजों को भी छोड़ा पीछे

Women’s T20 World Cup 2026: पहले ही मैच से पहले साउथ अफ्रीका टीम की नंबर 3 को लेकर बढ़ी चिंता, कोच ने दिया ये अजीब बयान

टेस्ट क्रिकेट में 10 हज़ार रन के करीब आकार केन विलियमसन समेत इन चार खिलाड़ियों ने लिया संन्यास, लिस्ट में एक भारतीय दिग्गज