PBKS vs SRH Live Streaming: IPL 2024 का 23वां मुकाबला आज 9 अप्रैल को पंजाब किंग्‍स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। आइये मैच से पहले जानते हैं कि आप इसकी लाइव स्‍ट्रीमिंग कब और कहां फ्री देख सकेंगे?
PBKS vs SRH Live Streaming: आईपीएल 2024 का 23वां मुकाबला आज मंगलवार 9 अप्रैल को पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच चंडीगढ़ में खेला जाएगा। पंजाब और हैदराबाद दोनों ने ही अभी तक आईपीएल के इस सीजन में चार-चार मुकाबले खेले हैं और दोनों ने ही दो-दो मैचों में जीत दर्ज की है। आईपीएल 2024 की पॉइंट्स टेबल में हैदराबाद पांचवें तो पंजाब छठे स्थान पर है। ऐसे में आज दोनों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है। आइये इस अहम मैच से पहले जानते हैं कि आप इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग कब और कहां एकदम फ्री देख सकते हैं?
PBKS vs SRH 23rd Match कब शुरू होगा?
इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 23वां मैच आज पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा। इससे पहले 7.00 बजे मैच का टॉस होगा।
PBKS vs SRH का मैच कहां खेला जाएगा?
PBKS vs SRH का मैच आज 9 अप्रैल को चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम मुल्लांपुर में खेला जाएगा।
PBKS vs SRH मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें?
PBKS vs SRH मैच की लाइव स्ट्रीमिंग आप जियो सिनेमा पर देख सकते हैं। जियो सिनेमा पर हिंदी के साथ ही विभिन्न भाषाओं कॉमेंट्री का लुत्फ उठा सकते हैं। मैच की लाइव स्ट्रीमिंग आप एकदम मुफ्त देख सकते हैं।
यह भी पढ़ें :पाकिस्तान टीम के नए हेड कोच का ऐलान, विदेशी नहीं इस देसी दिग्गज को सौंपी जिम्मेदारी
PBKS vs SRH मैच का लाइव प्रसारण कहां देखें?
PBKS vs SRH मैच का लाइव प्रसारण आप स्टार स्पोर्ट्स पर देख सकते हैं। स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के विभिन्न चैनल्स पर आप हिंदी और अंग्रेजी भाषा कॉमेंट्री का लुत्फ उठा सकते हैं। इसके साथ ही आईपीएल 2024 से संबंधित अपडेट न्यूज आप patrika.com पर भी जा सकते हैं।
यह भी पढ़ें : धोनी के हजारों फैंस से जडेजा ने किया प्रैंक, 32 सेकंड का वीडियो वायरल