क्रिकेट

RCB vs PBKS: विराट और मैक्सवेल कोहराम मचाने के लिए तैयार, बेंगलुरु की पिच खूब आती है रास

बेंगलुरु का एम चिन्नास्वामी स्टेडियम हमेशा से ही बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग माना जाता है लेकिन शुरुआत में बल्लेबाजों को यह गलती करने से बचना होगा।
less than 1 minute read
• •
Updated: 25 Mar 2024, 4:09 PM IST
aaa.jpeg

RCB vs PBKS Pitch Report: इंडियन प्रीमियर लीग के छठे मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना पंजाब किंग्स से होगा। अपने होम ग्राउंड पर फाफ डुप्लेसी एंड कंपनी जीत हासिल करना चाहेगी। दूसरी ओर पंजाब किंग्स अपने जीत के सिलसिले को बरकरार रखना चाहेगी। होली के दिन खेले जा रहे इस मुकाबले में छक्कों की बारिश हो सकती है। बेंगलुरु की पिच ज्यादातर बल्लेबाजों के फेवर में रहती है और आईपीएल के पिछसे सीजन में विराट कोहली, फाफ डुप्लेसी और ग्लैन मैक्सवेल ने इस मैदान पर कई बड़ी और आक्रामक पारियां खेली थीं।

1969 में बनकर तैयार हुआ एम चिन्नास्वामी स्टेडियम काफी आधुनिक सुविधाओं से लैस है। यहां एक साथ लगभग 40 हजार दर्शक मैच का लुत्फ उठा सकते हैं। इस मैदान पर अब तक 18 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं और 8 मुकाबलों में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम का हार का सामना करना पड़ा है। यहां की पिच गेंदबाजों के लिए कुछ खास नहीं है फिर भी स्पिनर्स यहां 53 और पेसर्स 58 विकेट हासिल कर चुके हैं।

दूसरी पारी में यहां की पिच बल्लेबाजों के लिए ज्यादा आसान हो जाती है। गेंद बल्ले पर आती है और छोटी बाउंड्री बल्लेबाजों को खुलकर बड़े शॉट खेलने की आजादी देती है। बेंगलुरु ने अपना आखिरी मुकाबला इस मैदान पर पिछले सीजन मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेला था। इस मैच में कोहली और डुप्लेसी की आक्रामक पारियों की वजह से बेंगलुरु ने 22 गेंद रहते 172 रन के लक्ष्य को हासिल कर लिया था। 2019 में पंजाब की टीम आखिरी बार इस मैदान पर खेली थी, जहां उन्हें 17 रन से शिकस्त झेलनी पड़ी थी।

Also Read
View All
Ranji Trophy: बिहार की टीम ताश के पत्तों की तरह 99 रन पर ढेर, सारांश जैन ने कहर बरपाते हुए झटके 7 विकेट

NZA vs INDA: भारत का तीसरे दिन जबरदस्‍त कमबैक, देवदत्‍त पडिक्‍कल के 199 रन के दम पर न्‍यूजीलैंड के खिलाफ हासिल की 284 रन की बड़ी बढ़त

इंग्लैंड को कर दिया था जीता घोषित, खिलाड़ियों ने एक-दूसरे से मिला लिए थे हाथ, लेकिन फिर हुआ ऐसा ‘चमत्कार’ और जीत गया पाकिस्तान

ईशान किशन तीसरे T20I से भी हुए बाहर, वैभव सूर्यवंशी को मिला बल्‍ले से धमाल मचाने का एक और मौका

‘मैंने अपनी जिंदगी में कभी ऐसी पारी नहीं देखी’, शादाब और हारिस की रिकॉर्डतोड़ साझेदारी के मुरीद हुए शाहीन अफरीदी