क्रिकेट

आईपीएल 2024 के शेड्यूल का ऐलान, CSK vs RCB के बीच पहला मैच, जानें कब और कहां खेले जाएंगे मुकाबले

IPL 2024 Schedule: आईपीएल 2024 के 17वें सीजन को लेकर गुरुवार 22 फरवरी को शेड्यूल का ऐलान कर दिया गया है। हालांकि फिलहाल शुरुआती दो हफ्तों का कार्यक्रम जारी किए जाने की संभावना है।

2 min read
ipl_2024_schedule.jpg

IPL 2024 Schedule: आईपीएल 2024 के 17वें सीजन को लेकर गुरुवार 22 फरवरी को शेड्यूल का ऐलान कर दिया गया है। आईपीएल शेड्यूल एक लाइव कार्यक्रम के दौरान जारी किया गया है। हालांकि फिलहाल शुरुआती दो हफ्तों का कार्यक्रम घोषित किया गया है। क्‍योंकि मार्च से मई के बीच ही देशभर में लोकसभा चुनाव भी होने हैं। चुनावों की घोषणा के बाद बीसीसीआई आगे के शेड्यूल का ऐलान करेगा। इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का पहला मुकाबला गत विजेता चेन्‍नई सुपर किंग्‍स और रॉयल चैलेंजर बैंगलोर के बीच 22 मार्च को शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा।


क्रिकेट फैंस के लिए ये अच्छी खबर है कि लोकसभा चुनाव के बावजूद आईपीएल 2024 का आयोजन भारत में ही किया जा रहा है। इससे पहले कई बार आम चुनाव के कारण टूर्नामेंट देश के बाहर हो चुके हैं। आईपीएल के अध्यक्ष अरुण धूमल ने पहले ही इसकी पुष्टि कर दी थी कि पहले सिर्फ 15 दिनों का शेड्यूल जारी किया जाएगा। आम चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद आगे के शेड्यूल का ऐलान किया जाएगा।

21 मैचों का शेड्यूल किया गया जारी

अब 22 मार्च से 7 अप्रैल तक 21 मैचों का शेड्यूल जारी कर दिया गया है, जिसमें तीन डबल हेडर भी शामिल हैं। डबल हेडर वाले दिन पहला मुकाबला दोपहर 3.30 बजे से तो दूसरा मुकाबला शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा। ये डबल हेडर 23, 24 और 31 मार्च को खेले जाएंगे।


आईपीएल 2024 का शेड्यूल

22 मार्च- चेन्‍नई सुपर किंग्‍स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (शाम 7.30 बजे से चेन्‍नई में)

23 मार्च- पंजाब किंग्‍स बनाम दिल्‍ली कैपिटल्‍स (दोपहर 3.30 बजे से मोहाली में)

23 मार्च- कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (शाम 7.30 बजे से कोलकाता में)

24 मार्च- राजस्थान रॉयल्स बनाम लखनऊ सुपर जाइंट्स (दोपहर 3.30 बजे से जयपुर में)

24 मार्च- गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस शाम 7.30 बजे से अहमदाबाद में)

25 मार्च- रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम पंजाब किंग्‍स (शाम 7.30 बजे से बेंगलुरु में)

26 मार्च- चेन्‍नई सुपर किंग्‍स बनाम गुजरात टाइटंस (शाम 7.30 बजे से चेन्‍नई में)

27 मार्च- सनराइजर्स हैदराबाद बनाम मुंबई इंडियंस (शाम 7.30 बजे से हैदराबाद में)

28 मार्च- राजस्‍थान रॉयल्‍स बनाम दिल्‍ली कैपिटल्‍स (शाम 7.30 बजे से जयपुर में)

29 मार्च- रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स (शाम 7.30 बजे से बेंगलुरु में)

30 मार्च- लखनऊ सुपर जाएंट्स बनाम पंजाब किंग्‍स (शाम 7.30 बजे से लखनऊ में)

31 मार्च- गुजरात टाइटंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (दोपहर 3.30 बजे से अहमदाबाद में)

31 मार्च- दिल्‍ली कैपिटल्‍स बनाम चेन्‍नई सुपर किंग्‍स (शाम 7.30 बजे से विशाखापट्टनम में)

01 अप्रैल- मुंबई इंडियंस बनाम राजस्‍थान रॉयल्‍स (शाम 7.30 बजे से मुंबई में)

02 अप्रैल- रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम लखनऊ सुपर जाएंट्स (शाम 7.30 बजे से बेंगलुरु में)

यह भी पढ़ें : बुमराह को जबरदस्‍ती रांची टेस्ट से दिया गया ब्रेक? अब सामने आई ये चौंकाने वाली रिपोर्ट

03 अप्रैल- दिल्‍ली कैपिटल्‍स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स (शाम 7.30 बजे से विशाखापट्टनम में)

04 अप्रैल- गुजरात टाइटंस बनाम पंजाब किंग्‍स (शाम 7.30 बजे से अहमदाबाद में)

05 अप्रैल- सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्‍नई सुपर किंग्‍स (शाम 7.30 बजे से हैदराबाद में)

06 अप्रैल- राजस्‍थान रॉयल्‍य बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (शाम 7.30 बजे से जयपुर में)

07 अप्रैल- मुंबई इंडियंस बनाम दिल्‍ली कैपिटल्‍स (दोपहर 3.30 बजे से मुंबई में)

07 अप्रैल- लखनऊ सुपर जाएंट्स बनाम गुजरात टाइटंस (शाम 7.30 बजे से लखनऊ में)

यह भी पढ़ें :भारत के खिलाफ चौथे टेस्ट के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग 11 का ऐलान, टीम में हुए 2 बड़े बदलाव

Updated on:
22 Feb 2024 06:35 pm
Published on:
22 Feb 2024 05:44 pm
Also Read
View All
IND W vs SA W: मारिजैन कप्प ने पहले गेंद से और फिर बल्ले से टीम इंडिया को किया परेशान, दक्षिण अफ्रीका ने छह विकेट से जीता मैच

IND W vs SA W: मारिजैन कप्प और शबनीम इस्माइल की जोरदार गेंदबाजी, दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 158 रन पर रोका

WI vs SL, Women’s T20 World Cup: लोस्कोरिंग मुक़ाबले में वेस्टइंडीज ने श्रीलंका को 5 विकेट से हराया, अंक तालिका में लगाई छलांग

‘मैंने जो प्लान किया था’, मैच जिताऊ पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड मिलने पर वैभव सूर्यवंशी के बयान ने जीता दिल

SL-A vs IND-A: इंडिया-ए ने जीती ट्राई सीरीज, फ़ाइनल में श्रीलंका-ए को 66 रनों से हराया, वैभव सूर्यवंशी रहे मैच के हीरो