10 सितंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दलीप ट्रॉफी हारकर भी फाइनल में सबसे ज्यादा कमाई कर गए तिलक वर्मा, जानें ईशान किशन और वैभव सूर्यवंशी ने कितने कमाए?

Duleep Trophy Prize Money: दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल में भले ही साउथ जोन को ईस्ट जोन के हाथों हार मिली है, लेकिन उसके कप्‍तान तिलक वर्मा सबसे ज्‍यादा कमाई करने वाले खिलाड़ी रहे हैं। जबकि इस मामले ईशान किशन दूसरे स्‍थान पर रहे, तो वैभव सूर्यवंशी ने मोहम्मद शमी से भी कम कमाई की है।
2 min read
Google source verification

भारत

image

lokesh verma

Sep 10, 2026

Duleep Trophy Prize Money, East Zone with Duleep Trophy,

दलीप ट्रॉफी के साथ ईस्‍ट जोन की टीम। (फोटो सोर्स: IANS)

Duleep Trophy 2026 Prize Money: दलीप ट्रॉफी 2026 का फाइनल मुकाबला चेन्‍नई के एमए चिदंबरम स्‍टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला गया। पांच दिवसीय ये मैच ईशान किशन की अगुवाई वाली ईस्ट जोन ने जीता है। ईस्‍ट को पहली पारी में मिली बढ़त के आधार पर विजेता घोषित किया गया है। इस मैच में तिलक वर्मा को प्‍लेयर ऑफ द सीरीज घोषित किया गया है, तो ईशान किशन प्‍लेयर ऑफ द मैच रहे हैं। खिताबी मुकाबले में सबसे ज्‍यादा कमाई करने वाले प्‍लेयर्स की बात करें, तो इस मामले में तिलक वर्मा शीर्ष पर रहे हैं। आइये आपको बताते हैं कि इस मुकाबले में ईशान किशन, वैभव सूर्यवंशी, मोहम्मद शमी और मुकेश कुमार जैसे भारतीय प्‍लेयर्स की कितनी कमाई हुई है?

दलीप ट्रॉफी की प्राइज मनी

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) अपने घरेलू टूर्नामेंट में विजेता और उपविजेता टीमों को प्राइज मनी के तौर पर मोटी रकम देता है। दलीप ट्रॉफी 2026 का खिताब जीतने वाली ईस्‍ट जोन टीम को बतौर प्राइज मनी 1 करोड़ रुपये मिले हैं। वहीं, उपविजेता साउथ जोन को 50 लाख रुपये मिले हैं। इस प्राइज मनी को प्‍लेयर्स के साथ सपोर्टिंग स्‍टाफ में भी शेयर किया जाएगा।

ईशान किशन को फाइनल में प्‍लेयर ऑफ द मैच के लिए 50 हजार रुपये अलग से मिले हैं। जबकि तिलक वर्मा को प्‍लेयर ऑफ द सीरीज के लिए ढाई लाख रुपये का चेक मिला है। अगर उन्‍हें मैच फीस के साथ फाइनल के लिए मिलने वाली सारी राशि जोड़ दी जाए तो वह सबसे ज्‍यादा कमाई वाले खिलाड़ी होंगे।

किसको कितनी मैच फीस मिलेगी

बीसीसीआई ने मैच फीस के लिए तीन कैटेगरी बना रखी हैं। पहली कैटेगरी में 41 से ज्यादा फर्स्ट क्लास मैच खेलने वाले प्‍लेयर्स आते हैं, जिन्‍हें प्रतिदिन 60 हजार रुपये मिलते हैं। वहीं, दूसरी कैटेगरी में 21 से 40 फर्स्ट क्लास मैच खेलने वाले प्‍लेयर्स आते हैं, जिन्‍हें प्रतिदिन 50 हजार रुपये के हिसाब से सैलरी मिलती है। वहीं, तीसरी कैटेगरी में 0 से 20 फर्स्ट क्लास खेलने वाले प्‍लेयर्स आते हैं, जिन्‍हें प्रतिदिन 40 हजार रुपये मैच फीस मिलती है।

कौन सा स्‍टार खिलाड़ी कौन सी कैटेगरी में

दरअसल, वैभव सूर्यवंशी को 0 से 20 मैच खेलने वाली प्‍लेयर्स की कैटेगरी में आते हैं। इस वजह से उन्‍हें प्रतिदिन 40 हजार रुपये के हिसाब से भुगतान किया जाएगा। वहीं, तिलक वर्मा और कुमार कुशाग्र 21 से 40 मैच खेलने वाले प्‍लेयर्स की कैटेगिरी में आते हैं, उन्‍हें 50 हजार प्रतिदिन सैलरी मिलेगी। जबकि देवदत्‍त पडिक्‍कल, ईशान किशन, मोहम्मद शमी, अभिमन्यु ईश्वरन, सुदीप कुमार घरामी, अनुकूल रॉय, अभिजीत सरकार और मुकेश कुमार 41 से ज्‍यादा मैच खेलने की कैटेगरी में आते हैं। इसलिए उन्‍हें प्रतिदिन 60 हजार रुपये सैलरी मिलती है।