10 सितंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CSK में नए हेड कोच की तलाश तेज, कौन लेगा स्टीफन फ्लेमिंग की जगह? एमएस धोनी चाहते हैं भारतीय कोच

CSK Stephen Fleming Replacement: CSK में नए हेड कोच की तलाश तेज है। स्टीफन फ्लेमिंग की जगह कौन लेगा? एमएस धोनी भारतीय कोच के पक्ष में हैं।
2 min read
Google source verification
CSK new head coach

एमएस धोनी। (फोटो सोर्स: एक्‍स@/ChennaiIPL)

CSK Head Coach: चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को सितंबर के अंत तक नया हेड कोच मिल सकता है। स्टीफन फ्लेमिंग के आईपीएल 2026 के बाद टीम से अलग होने के बाद यह पद खाली है। ऐसे में अब नए कोच की तलाश तेज हो गई है। इस रेस में पूर्व भारतीय क्रिकेटर हेमंग बदानी का नाम सबसे आगे बताया जा रहा है। पहले माना जा रहा था कि CSK फ्लेमिंग की जगह किसी विदेशी कोच को जिम्मेदारी दे सकती है। हालांकि, अब तस्वीर बदलती दिख रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी भारतीय कोच की नियुक्ति के पक्ष में हैं। वह भारतीय नेतृत्व वाले सपोर्ट स्टाफ को प्राथमिकता दे रहे हैं।

‘द इंडियन एक्सप्रेस’ की रिपोर्ट के अनुसार, बदानी नए हेड कोच के लिए सबसे मजबूत दावेदार हैं। वह पिछले दो आईपीएल सीजन में दिल्ली कैपिटल्स के कोच रह चुके हैं। हालांकि, अभी अंतिम फैसला नहीं हुआ है। CSK के मालिक विदेशी विकल्पों पर भी विचार कर रहे हैं।

धोनी ने कोच चुनने की जिम्मेदारी संभाली

CSK के CEO और MD कासी विश्वनाथन के मुताबिक, फ्लेमिंग के जाने के बाद धोनी को नए हेड कोच की तलाश की जिम्मेदारी दी गई थी। धोनी ने इसके बाद भारतीय कोच के पक्ष में अपनी राय रखी है। फ्लेमिंग का CSK के साथ लंबा और सफल कार्यकाल रहा। वह 2009 में टीम से जुड़े थे। उनकी कोचिंग में CSK ने पांच आईपीएल खिताब जीते। इसके बावजूद अब टीम नए विकल्प पर विचार कर रही है।

CSK पिछले तीन सीजन से प्लेऑफ में जगह नहीं बना सकी है। ऐसे में टीम को नए सिरे से तैयार करने की जरूरत महसूस की जा रही है। धोनी चाहते हैं कि नया कोच इस काम पर पूरी तरह ध्यान दे।

हेमंग बदानी के सामने क्या है चुनौती?

हेमंग बदानी के पास कोचिंग का अच्छा अनुभव है। उन्होंने भारत के अलावा कई विदेशी टी20 लीग में भी काम किया है। वह SA20, ILT20 और LPL में खिताब जीत चुके हैं। तमिलनाडु के लिए क्रिकेट खेलने के कारण उन्हें चेपॉक की परिस्थितियों की भी अच्छी समझ है। हालांकि, बदानी के सामने एक बड़ी चुनौती है। धोनी चाहते हैं कि CSK का नया हेड कोच किसी दूसरी लीग से न जुड़ा हो। उसे केवल CSK के लिए काम करना होगा।

फिलहाल बदानी द हंड्रेड में सदर्न ब्रेव और ILT20 में दुबई कैपिटल्स के साथ जुड़े हैं। वह सिएटल ऑर्कस के सलाहकार भी हैं। ऐसे में CSK का हेड कोच बनने पर उन्हें अपनी मौजूदा जिम्मेदारियां छोड़नी पड़ सकती हैं। CSK जल्द ही इस पद को लेकर अंतिम फैसला कर सकती है। बदानी को मौका मिलता है तो यह टीम के कोचिंग सेटअप में बड़ा बदलाव होगा।