10 सितंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पाकिस्तान की तीसरे टेस्‍ट में मिट्टी पलीद होते देख भड़के राशिद लतीफ, नए कोच को ही बता दिया ‘भारतीय एजेंट’

Rashid Latif on Mike Hesson: इंग्लैंड से शुरुआती दो टेस्‍ट के साथ सीरीज गंवाने के बाद से पाकिस्‍तान क्रिकेट में हड़कंप मचा हुआ है। टीम में बड़े फेरबदल किए गए कोच सरफराज अहमद की जगह माइक हेसन को कोच बनाया गया। लेकिन, तीसरे टेस्‍ट में भी टीम की हालत काफी खराब है। इसके लिए पूर्व क्रिकेटर राशिद लतीफ ने माइक हेसन को जिम्‍मेदार ठहराते हुए उन पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
2 min read
Google source verification

भारत

image

lokesh verma

Sep 10, 2026

Rashid Latif on Mike Hesson

पाकिस्‍तान टीम के कप्‍तान सलमान आगा और हेड कोच माइक हेसन। (फोटो सोर्स: IANS)

Rashid Latif on Mike Hesson: इंग्लैंड के खिलाफ जारी तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में मेहमान पाकिस्तान टीम की हालत बेहद खराब है। पहले दो टेस्ट में हार के साथ सीरीज गंवाने के बाद पाकिस्‍तान क्रिकेट में काफी बवाल देखने को मिला। मोहम्‍मद रिजवान समेत 7 प्‍लेयर्स को घर भेज दिया गया। इसके अलावा कोच सरफराज अहमद की जगह माइक हेसन को कोचिंग दे दी गई। इतने बड़े फेरबदल के बाद भी टीम की हालत ढाक के तीन पात वाली ही है। तीसरे टेस्ट में पाकिस्‍तानी बल्लेबाजों का घटिया प्रदर्शन देख पूर्व क्रिकेटर राशिद लतीफ ने माइक हेसन को आड़े हाथ लिया है। इतना ही नहीं लतीफ ने बातों ही बातों में उन्‍हें ‘भारतीय एजेंट’ तक कह दिया।

राशिद लतीफ का बयान हो रहा वायरल

पूर्व पाकिस्‍तानी क्रिकेटर राशिद लतीफ का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हुआ है। लतीफ ने डॉ. नौमान नियाज के शो पर बात करते हुए माइक हेसन पर गंभीर आरोल लगाते हुए उनकी वफादारी तक पर सवाल उठाए। इसकी वजह हेसन का दो बार आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की कोचिंग करना है। उन्होंने इशारों ही इशारों में हेसन की वफादारी पर सवाल उठाते हुए कहा कि विदेशी कोच की वफादारी काफी अहम होती है। बॉब वूल्मर बहुत ही वफादार थे। मैं किसी पर आरोप नहीं लगा रहा है, लेकिन जो आईपीएल से आया है, उसके ऊपर हमेशा संदेह रहता है।

लतीफ ने IPL को लिया आड़े हाथ

इस दौरान लतीफ ने मिकी अर्थर की तारीफ करते हुए अन्य विदेशी खिलाड़ियों का नाम भी लिया। उन्होंने कहा कि वो भारत को रोकते हैं, लेकिन अब पाकिस्‍तान क्रिकेट बोर्ड ने उनके कोच को ही ले लिया है। जब तक सच सामने आएगा, तब तक वह सबकुछ खा चुका होगा। आईपीएल बहुत बड़ा टूर्नामेंट है। उसमें काम करने वालों का बड़े लोगों से संपर्क होता है। इन लोगों को भारतीय एजेंट बनाकर पाकिस्तान भेजा जा सकता है। मैं सभी पर आरोप नहीं लगा रहा, लेकिन विदेशी कोच की जांच की जानी चाहिए। लतीफ के बयान के बाद होस्ट नौमान ने कहा कि आपने माइक हेसन का नाम लिया है। वहीं, लतीफ ने कहा कि मैंने किसी का नाम नहीं लिया।

तीसरे टेस्ट में पाकिस्तान का बुरा हाल

एजबेस्‍टन में खेले जा रहे तीसरे टेस्‍ट मैच की बात करें तो इंग्‍लैंड ने टॉस जीतकर पहले पाकिस्‍तान को बल्‍लेबाजी का न्‍योता दिया। पाकिस्तान की टीम अपनी पहली पारी में सिर्फ 133 रन बनकर ऑलआउट हो गई। इस तरह उसके बल्लेबाजों ने एक बार फिर निराशाजनक प्रदर्शन किया। शीर्ष 5 बल्लेबाज दहाई के आंकड़े तक नहीं पहुंच सके।