10 सितंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

क्रिकेटरों के बार-बार चोटिल होने पर BCCI का बड़ा एक्‍शन! अब टीम इंडिया के फिजियो की हुई छुट्टी

Team India physio Kamlesh Jain: भारतीय टीम लगातार खिलाड़ियों की चोट से जूझ रही है, लेकिन इसका कोई स्‍थायी समाधान नहीं मिल रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, बीसीसीआई ने इसी वजह से टीम इंडिया के फिजियो कमलेशन जैन की छुट्टी कर दी है।
2 min read
Google source verification

भारत

image

lokesh verma

Sep 10, 2026

Team India physio Kamlesh Jain

चीफ सेलेक्‍टर अजीत अगरकर और हेड कोच गौतम गंभीर। (फोटो सोर्स: एक्‍स@/cricsam02)

Team India physio Kamlesh Jain contract terminated: पिछले कुछ समय से टीम इंडिया के कुछ खिलाड़ी चोट से जूझ रहे हैं। टीम का ऐलान करते समय कुछ प्‍लेयर्स को सशर्त टीम में शामिल भी कर लिया जाता है, क्‍योंकि सीरीज से पहले उनके फिट होने की उम्‍मीद होती है, लेकिन ऐन मौके पर फिट नहीं हो पाने पर उनका रिप्‍लेसमेंट ढूंढना पड़ता है। हर्षित राणा की केस में भी अफगानिस्‍तान सीरीज से पहले कुछ ऐसा ही हुआ है। अब खबर आ रही है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने टीम फिजियो कमलेश जै की ही छुट्टी कर दी है। बताया जा रहा है कि जैन से इस्तीफा ले लिया गया है। जबकि कुछ रिपोर्ट में कहा गया है कि उन्‍होंने खुद ही इस्‍तीफा सौंपा है।

न्‍यूजीलैंड दौरा हो सकता है आखिरी असाइनमेंट

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कमलेश जैन अभी अफगानिस्तान के खिलाफ आगामी तीन मैचों की ट्वेंटी20 इंटरनेशनल सीरीज के लिए भारतीय टीम के साथ दिल्ली में हैं और अभी अपना तीन महीने का नोटिस पीरियड पूरा कर रहे हैं और बोर्ड से रिलीव होने का इंतजार कर रहे हैं। तीन महीने के नोटिस पीरियड को देखते हुए न्यूजीलैंड दौरा उनका आखिरी असाइनमेंट हो सकता है। हालांकि इसके लेकर बीसीसीआई की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

ज्यादा ट्रैवल की वजह से भारतीय टीम से दूर जाने की मांग!

बता दें कि चेन्नई के जैन को नितिन पटेल की जगह फिजियो बनाया गया था, जो तब बेंगलुरु में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में चले गए थे। पटेल फिलहाल मुंबई इंडियंस में हैं। कुछ रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि कमलेश जैन ने ज्यादा ट्रैवल की वजह से भारतीय टीम की भूमिका से दूर जाने की मांग की है। वह अपने छोटे परिवार की वजह से ट्रैवल से बचना चाहते हैं। बीसीसीआई की तरफ से तुरंत कोई कमेंट नहीं आया।

सबसे पहले हुई थी टी दिलीप की छुट्टी

कमलेश जैन को बीसीसीआई ने तब साइन किया था, जब वह कोलकाता नाइट राइडर्स में थे। उस दौरान राहुल द्रविड़ इंडिया के कोच थे। वह साढ़े चार साल से इंडियन टीम के साथ हैं। बता दें कि जैन से पहले ही इंडियन टीम से कई लोग जा चुके हैं या उनकी छुट्टी कर दी गई है। लंबे समय से फील्डिंग कोच रहे टी दिलीप हाल के यूके टूर के बाद बाहर कर दिया गया था। उसी समय असिस्टेंट कोच रहे रयान टेन डोएशेट को भी बाहर कर दिया गया था। वह तब से कोलकाता नाइट राइडर्स में शामिल हो गए हैं।