30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IND vs ENG: चौथे टेस्ट के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग 11 का ऐलान, टीम में हुए 2 बड़े बदलाव

IND vs ENG 4th Test: भारत के खिलाफ रांची टेस्‍ट के लिए इंग्लैंड क्रिकेट ने अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया है। इंग्लिश टीम में दो बड़े बदलाव किए गए हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 22 Feb 2024, 2:11 PM IST

england_cricket_team.jpg

IND vs ENG 4th Test: भारत के खिलाफ पांच मैचों की टेस्‍ट सीरीज में इंग्‍लैंड की टीम 2-1 से पिछड़ी हुई है। भारत के खिलाफ रांची टेस्‍ट के लिए इंग्लैंड क्रिकेट ने अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया है। इंग्लिश टीम में दो बड़े बदलाव किए गए हैं, ताकि सीरीज में वापसी कर सके। गुरुवार दोपहर को इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने रांची में खेले जाने वाले चौथे टेस्ट की प्‍लेइंग इलेवन से मार्क वुड और रेहान अहमद को बाहर कर दिया है। इन दोनों के स्‍थान पर ओली रॉबिन्सन और शोएब बशीर को मौका दिया गया है।


जॉनी बेयरेस्टो को एक और मौका

पहले कयास लगाए जा रहे थे कि इस सीरीज में फ्लॉप रहे जॉनी बेयरेस्टो को बाहर किया जा सकता है। उनके स्‍थान पर एक अतिरिक्त स्पिनर या डैन लॉरेंस को मौका मिल सकता है। हालांकि ईसीबी ने चौथे मैच में भी अपने इस अनुभवी बल्लेबाज पर भरोसा जताया है। ऐसे में जॉनी बेयरेस्टो को कुछ अच्‍छा करना होगा, नहीं तो इस टेस्‍ट के साथ ही इंग्‍लैंड सीरीज गंवा देगी।

राजकोट जैसा कॉम्बिनेशन

इंग्लैंड की टीम रांची में भी राजकोट जैसे कॉम्बिनेशन के साथ उतरेगी। प्‍लेइंग इलेवन में लाइक टू लाइक रिप्लेसमेंट हुए हैं। वुड की जगह ओली रॉबिन्सन तो रेहान अहमद की जगह शोएब बशीर को प्‍लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है। अगर बेन स्टोक्स गेंदबाजी करते हैं तो ये इंग्‍लैंड के लिए प्‍लस पॉइंट होगा।

रांची टेस्‍ट के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन

जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, जॉनी बेयरस्टो, बेन स्टोक्स (कप्तान), बेन फोक्स (विकेटकीपर), टॉम हार्टली, ओली रॉबिन्सन, जेम्स एंडरसन, शोएब बशीर।