क्रिकेट

IPL 2025: जो धोनी और रोहित जैसे कप्तान नहीं कर पाये वो कर दिखाएंगे अजिंक्य रहाणे, ऐसा करने वाले इकलौते भारतीय

आईपीएल 2025 में केकेआर की कप्तानी रहाणे के हाथों में हैं। ऐसे में 22 मार्च को मैदान में उतरते ही रहाणे बतौर कप्तान एक ऐसा रिकॉर्ड बना देंगे जो महेंद्र सिंह धोनी, रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गज भी नहीं बना पाये। रहाणे आईपीएल में तीन अलग -अलग टीमों की कप्तानी करने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन जाएंगे।

less than 1 minute read
Mar 19, 2025

Ajinkya Rahane, KKR vs RCB, IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 का पहला मुक़ाबला कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच खेला जाएगा। कोलकाता के इडेन गार्डेंस में खेले जाने वाले इस मैच में अनुभवी खिलाड़ी अजिंक्य रहाणे एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे।

दरअसल आईपीएल 2025 में केकेआर की कप्तानी रहाणे के हाथों में हैं। ऐसे में 22 मार्च को मैदान में उतरते ही रहाणे बतौर कप्तान एक ऐसा रिकॉर्ड बना देंगे जो महेंद्र सिंह धोनी, रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गज भी नहीं बना पाये। रहाणे आईपीएल में तीन अलग -अलग टीमों की कप्तानी करने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन जाएंगे। इससे पहले वे राजस्थान रॉयल्स (RR) और राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स (RPSG) की कमान संभाल चौंके हैं।

रहाणे ने 2017 में राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स के लिए कप्तानी की थी। इसके बाद 2018 में राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें अपना कप्तान बनाया था। इन दोनों टीमों के लिए रहाणे अभी तक आईपीएल में कुल 25 मैचों में कप्तानी कर चुके हैं। बतौर कप्तान उन्होंने 9 मैच जीते हैं और 16 मैच हारे हैं।

आईपीएल में अभी तक 3 कप्तानों ने अलग अलग 3-3 टीमों का नेतृत्व किया है। ये सभी विदेशी खिलाड़ी हैं। श्रीलंका के दिग्गज कुमार संगाकारा, महेला जयवर्धने और ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ रहाणे से पहले ऐसा कर चुके हैं। संगाकारा ने पंजाब किंग्स (PBKS), डेक्कन चार्जर्स (DC) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की कप्तानी की है। जयवर्धने ने पंजाब किंग्स, कोच्ची टस्कर्स केरल और दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी की है। वहीं ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर स्टीव स्मिथ ने पुणे वारियर्स इंडिया, राजस्थान रॉयल्स और राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स की कमान संभाली है।

Published on:
19 Mar 2025 02:43 pm
Also Read
View All

अगली खबर