क्रिकेट

IPL 2025 Mega Auction Live Streaming: दूसरे दिन ये दिग्‍गज मैदान में, जानें कब-कहां फ्री देखें आईपीएल की मेगा नीलामी

IPL 2025 Mega Auction 2nd Day Live Streaming: आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन का आज दूसरा दिन है। अब तक 84 प्‍लेयर्स पर बोली लगी है और 72 खिलाड़ी सोल्‍ड हुए हैं। आज भी कुछ ऐसे दिग्‍गज हैं, जिन पर बोली लगेगी।

less than 1 minute read

IPL 2025 Mega Auction 2nd Day Live Streaming: दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग इंडियन प्रीमियर लीग के अगले सीजन के लिए मेगा ऑक्‍शन का इंतजार अब खत्म हो गया है। आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन के पहले दिन 84 प्‍लेयर्स पर बोली लगाई गई, जिनमें से 72 प्‍लेयर्स खरीदे गए। वहीं, डेविड वॉर्नर समेत 12 अनसोल्‍ड रह गए। आज नीलामी के दूसरे दिन भी कई दिग्‍गज मैदान में होंगे। आइये आपको आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन से जुड़ी कुछ अहम बातों के साथ लाइव स्‍ट्रीमिंग की जानकारी देते हैं।

आईपीएल ऑक्‍शन के दूसरे दिन ये दिग्‍गज मैदान में 

आईपीएल 2025 मेगा ऑक्‍शन के दूसरे दिन भी कई दिग्‍गजों पर बोली लगेगी। इनमें मार्को जेनसन, केन विलियमसन, वॉशिंगटन सुंदर, फाफ डुप्लेसी, अजिंक्य रहाणे, पृथ्वी शॉ और शार्दुल ठाकुर जैसे नामी खिलाड़ी शामिल हैं।

IPL 2025 Mega Auction कब और कहां होगा?

आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन आज दूसरे दिन 25 नवंबर को साउदी अरब के जेद्दा में होगा।

IPL 2025 Mega Auction कितने बजे शुरू होगा?

आईपीए 2025 मेगा ऑक्शन भारतीय समयानुसार, दोपहर 3.30 बजे शुरू होगा।

IPL 2025 Mega Auction Live Streaming कहां फ्री देख सकते हैं?

आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन का लुत्‍फ भारत जियोसिनेमा ऐप पर बिल्कुल फ्री में उठा सकते हैं।

IPL 2025 Mega Auction Live Telecast टीवी पर कौन से चैनल पर आएगा?

आईपीएल 2025 मेगा ऑक्‍शन का टीवी पर लाइव प्रसारण आप स्टार स्पोर्ट्स के विभिन्न चैनल्‍स पर देख सकते हैं।

Published on:
25 Nov 2024 08:50 am
Also Read
View All

अगली खबर