क्रिकेट

IPL 2025 Delhi Capitals Full Squad: हैरी ब्रूक और फ्रेजर-मैक्गर्क जैसे पिंच हिटर्स से लैस है दिल्ली की टीम, देखें पूरा स्क्वाड

दिल्ली कैपिटल्स ने 16.5 करोड़ रुपये में भारतीय ऑलराउंडर अक्षर पटेल को रिटेन किया है। अब दिल्ली को कप्तान की तलाश है।

less than 1 minute read
IPL 2025 Delhi Capitals Full Squad

IPL 2025 Delhi Capitals Full Squad: दिल्ली कैपिटल्स (DC) के लिए इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 का मेगा ऑक्शन शानदार रहा। टीम ने जहां एक तरफ हैरी ब्रूक, मिचेल स्टार्क और टी नटराजन जैसे स्टार खिलाड़ियों को ऊंची बोली लगाकर खरीदा है। वहीं जेक फ्रेजर-मैक्गर्क को वे आरटीएम करने में कामियाब हुए हैं। ऋषभ पंत को रिलीज करने के बाद दिल्ली के पास कप्तान नहीं है। ऐसे में वे इस ऑक्शन में कप्तान की तलाश में होंगे। दिल्ली ने ऑक्शन से पहले चार खिलाड़ियों को रिटेन किया था।

दिल्ली ने भारतीय ऑलराउंडर अक्षर पटेल को सबसे ज्यादा 16.5 करोड़ रुपये देकर रिटेन किया है। उनके अलावा चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव को उन्होंने 13.25 करोड़ रुपये देकर रिटेन किया है। दक्षिण अफ्रीका के विस्फोटक बल्लेबाज ट्रिस्टन स्टब्स को 10 करोड़ और युवा बल्लेबाज अभिषेक पोरेल को टीम ने अनकैप्ड खिलाड़ी के रूप में चार करोड़ में रिटेन किया है।

दिल्ली कैपिटल्स इस मेगा ऑक्शन में 73 करोड़ रुपए के पर्स के साथ उतरी है। तो आइए एक नज़र डालते हैं दिल्ली कैपिटल्स द्वारा खरीदे गए खिलाड़ियों पर -

बल्लेबाज -
ट्रिस्टन स्टब्स - 10 करोड़ ✈
अभिषेक पोरेल - 4 करोड़
हैरी ब्रूक - 6.25 करोड़ ✈
जेक फ्रेजर-मैक्गर्क - 9 करोड़ (RTM) ✈
करूण नायर - 50 लाख
आशुतोष शर्मा - 3.80 करोड़
फाफ डू प्लेसिस (दिल्ली कैपिटल्स) - 2 करोड़ ✈

विकेटकीपर -
केएल राहुल - 14 करोड़
डोनोवन फ़ेरीरा - 75 लाख

ऑलराउंडर -
अक्षर पटेल - 16.5 करोड़
समीर रिजवी - 95 लाख
दर्शन नालकंडे - 30 लाख
विपराज निगम - 50 लाख
अजय मण्डल - 30 लाख
मानवन्त कुमार - 30 लाख
त्रिपुराना विजय - 30 लाख
माधव तिवारी - 40 लाख

गेंदबाज -
कुलदीप यादव - 13.25 करोड़
मिचेल स्टार्क - 11.75 करोड़ ✈
टी नटराजन - 10.75 करोड़
मोहित शर्मा - 2.2 करोड़
दुश्मन्था चमीरा -75 लाख ✈

Updated on:
25 Nov 2024 10:07 pm
Published on:
24 Nov 2024 04:30 pm