
वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम (फोटो- IANS)
IND vs WI T20 Series 2026: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5 टी20 मैचों की सीरीज की शुरुआत 6 अक्टूबर से लखनऊ में होगी। दोनों टीमों के बीच टी20 में रोमांचक टक्कर देखने को मिलने की उम्मीद है। वेस्टइंडीज ने 2026 टी20 वर्ल्ड कप में लगातार 5 मैच जीते थे लेकिन सुपर 8 में लगातार 2 मैच हारने की वजह से टूर्नामेंट से बाहर हो गई थी। दूसरी ओर टीम इंडिया ने पिछले दोनों टी20 वर्ल्डकप का खिताब तो जीता ही है, साथ ही एशियन गेम्स में लागातार 2 गोल्ड और एशिया कप का खिताब भी जीत चुकी है। इसके बावजूद वर्ल्ड चैंपियंस वेस्टइंडीज को कम आंकने की भूल नहीं करेगी। भारत और वेस्टइंडीज के बीच अब तक टी20 इंटरनेशनल में मुकाबले एकतरफा रहे हैं और भारतीय टीम का पलड़ा भारी रहा है। लेकिन इस दौरान वेस्टइंडीज के कुछ गेंदबाजों ने समय-समय पर शानदार प्रदर्शन करते हुए भारतीय बल्लेबाजों को परेशान किया है। सीरीज से पहले चलिए जानते हैं कि भारत के खिलाफ किन 5 गेंदबाजों ने सबसे ज्यादा विकेट चटकाए हैं।
भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले वेस्टइंडीज के गेंदबाज जेसन होल्डर हैं। ऑलराउंडर होल्डर ने 2019 में हैदराबाद में भारत के खिलाफ अपना पहला टी20 मुकाबला खेला था। उस सीरीज में उन्होंने 3 मैच खेले और सिर्फ एक विकेट मिला। हालांकि, पूर्व कप्तान ने इसके बाद शानदार वापसी की और 2022 से भारत के खिलाफ लगातार विकेट हासिल किए। उन्होंने चार मौकों पर 2 विकेट लेने का कारनामा किया और भारत के खिलाफ अपने विकेटों की संख्या 13 तक पहुंचाई।
ओबेड मैकॉय वेस्टइंडीज की टीम में अपनी जगह नहीं बना पा रहे हैं। मैकॉय ने जुलाई 2022 में तरौबा में भारत के खिलाफ अपना पहला मुकाबला खेला था और श्रेयस अय्यर को 4 गेंदों पर बिना खाता खोले आउट किया था। इसके बाद सेंट किट्स में खेले गए अगले मुकाबले में मैकॉय ने भारतीय बल्लेबाजी क्रम को तहस-नहस कर दिया था। उन्होंने अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 17 रन देकर 6 विकेट लिए थे। टी20 इंटरनेशनल में भारत के खिलाफ किसी अन्य गेंदबाज ने 5 या उससे ज्यादा विकेट नहीं लिए हैं। मैकॉय के इस प्रदर्शन की बदौलत वेस्टइंडीज ने भारत को 5 विकेट से हराया था।
रोमारियो शेफर्ड टी20 सीरीज में वेस्टइंडीज की टीम का हिस्सा होंगे। उन्होंने 2022 से 2026 के बीच भारत के खिलाफ 9 मुकाबले खेले हैं और अपनी गेंदबाजी से भारतीय बल्लेबाजों को परेशान किया है। भारत के खिलाफ 9 पारियों में शेफर्ड ने 11 विकेट लिए हैं। उनकी इकॉनमी रेट 10.39 रन प्रति ओवर रही है।
शेल्डन कॉटरेल ने भारत के खिलाफ पहली बार लॉडरहिल में मुकाबला खेला था। सीरीज के पहले टी20 मैच में उन्होंने 4 ओवर में 20 रन देकर 2 विकेट लिए थे। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने फरवरी 2022 तक भारत के खिलाफ 7 और मुकाबले खेले और कुल 8 मैचों में कॉटरेल ने 9 विकेट लिए हैं। इस दौरान उनकी इकॉनमी रेट 7 रन प्रति ओवर रही। भारत के खिलाफ उनका इकॉनमी रेट वेस्टइंडीज के गेंदबाजों की तुलना में सबसे बेहतर रहा है।
अकील हुसैन ने 2022 में कोलकाता के ईडन गार्डन्स में भारत के खिलाफ अपना पहला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला खेला था। पहले मैच में वह विकेट नहीं ले सके, लेकिन इसके बाद भारत के खिलाफ ज्यादातर मुकाबलों में उन्होंने विकेट हासिल किए हैं। भारत के खिलाफ 12 मुकाबले खेल चुके हैं। उन्होंने 6.73 रन प्रति ओवर की शानदार इकॉनमी रेट से 10 विकेट लिए हैं।
Updated on:
05 Oct 2026 08:56 am
Published on:
05 Oct 2026 08:49 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
